biodatamaker
✕

Bihar Corona Update : बिहार में मिले 1797 नए Corona संक्रमित, कुल संख्या हुई 147658

Updated: रविवार, 6 सितम्बर 2020 (21:58 IST)
पटना। बिहार में पिछले 24 घंटे में 1797 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जिससे राज्य में कोविड-19 की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर एक लाख 47 हजार 658 पहुंच गई है। स्वास्थ विभाग ने मंगलवार को 5 सितंबर की जांच रिपोर्ट के हवाले से बताया कि पिछले 24 घंटे के अंदर 1797 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

बिहार में आज भी सबसे अधिक 214 संक्रमण के मामले पटना जिला में मिले हैं जिससे यहां कुल संक्रमितों की संख्या 22532 हो गई है। पटना के अलावा सिर्फ अररिया में सौ से अधिक कोविड-19 के नए मामले मिले हैं। अररिया में 151 संक्रमित की पुष्टि हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार भागलपुर में 89, पूर्णिया में 86, सुपौल में 76, सारण में 69, मधुबनी में 68, लखीसराय में 65, मुजफ्फरपुर में 63, सहरसा में 61, औरंगाबाद में 60, पश्चिम चंपारण में 54, मधेपुरा में 50, गोपालगंज में 49, पूर्वी चंपारण, रोहतास और सीतामढ़ी में 44-44, समस्तीपुर में 40, गया में 38, जमुई में 37, दरभंगा में 36, बेगूसराय में 35, सीवान में 31, नालंदा में 28, भोजपुर और कटिहार में 26-26, जहानाबाद में 24, वैशाली, नवादा और मुंगेर में 22-22, किशनगंज में 20, शेखपुरा में 18, अरवल में 17, बक्सर में 15, बांका में 14, खगड़िया में 13, कैमूर में 11 और शिवहर में 10 लोग कोविड-19 का शिकार हुए हैं।

इसी तरह पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के दो व्यक्ति और इस्लामपुर के एक तथा उत्तर प्रदेश के नेपालपुर के एक व्यक्ति का किशनगंज तथा हरियाणा के फरीदाबाद के एक व्यक्ति का सैंपल पटना में जांच के लिए लिया गया। जांच में सभी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

बिहार में कोरोना संक्रमण से अब तक 754 गंवा चुके जान : बिहार में कोविड-19 के शिकार चार लोगों की मौत से राज्य में अब तक संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 754 हो गई है।स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बताया कि बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर और मधुबनी में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। हालांकि विभाग से इस संबंध में विस्तृत जानकारी अप्राप्त है।

इसके साथ ही पटना जिले में संक्रमण से अबतक सबसे अधिक 177 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं, भागलपुर में 51, गया में 42, नालंदा में 34, रोहतास में 32, मुंगेर में 30, भोजपुर और मुजफ्फरपुर में 28-28, वैशाली में 27, पूर्वी चंपारण में 26, सारण में 25, समस्तीपुर में 24, बेगूसराय में 23, दरभंगा और सीवान में 19-19, पश्चिम चंपारण में 16, नवादा में 14 तथा अररिया में 11 पॉजिटिव लोगों की मौत हुई है।
इसी तरह सीतामढ़ी में 10, बक्सर, कैमूर और मधुबनी में नौ-नौ, जहानाबाद, कटिहार और खगड़िया में आठ-आठ, औरंगाबाद, मधेपुरा और सुपौल में सात-सात, अरवल, जमुई और किशनगंज में छह-छह, बांका, लखीसराय, पूर्णिया, सहरसा और शेखपुरा में पांच-पांच, गोपालगंज में दो तथा शिवहर में एक संक्रमित व्यक्ति की जान गई है।(वार्ता)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख