Hanuman Chalisa

Bihar Coronavirus Update : बिहार के 5 जिलों में 24 घंटे में कोरोना से 10 लोगों की मौत

Updated: शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020 (01:53 IST)
पटना। बिहार के 5 जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण की चपेट में आए 10 लोगों की मौत हो जाने से राज्य में अब तक ऐसे मृतकों की संख्या बढ़कर 785 हो गई है।
 
स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में पटना जिले में सबसे अधिक 6 संक्रमितों की मौत हुई है। इससे यहां अब तक संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 184 हो गई है। इस दौरान भोजपुर, मुंगेर, रोहतास और सारण में एक-एक पॉजिटिव की मौत हुई है।
 
इसके साथ ही पटना जिले में संक्रमण से अब तक सबसे अधिक 184 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं, भागलपुर में 51, गया में 44, नालंदा में 34, मुंगेर, पूर्वी चंपारण और रोहतास में 33-33, भोजपुर में 29, मुजफ्फरपुर में 28, वैशाली में 27, सारण में 26, समस्तीपुर में 25, बेगूसराय में 23, दरभंगा और सीवान में 19-19, पश्चिम चंपारण में 16, नवादा में 14 तथा अररिया में 11 पॉजिटिव लोगों की मौत हुई है।
 
इसी तरह बक्सर और सीतामढ़ी में 10-10, कैमूर, खगड़िया, मधेपुरा और मधुबनी में नौ-नौ, औरंगाबाद, जहानाबाद और कटिहार में आठ-आठ, अरवल, बांका और सुपौल में सात-सात, जमुई और किशनगंज में छह-छह, लखीसराय, पूर्णिया, सहरसा और शेखपुरा में पांच-पांच, गोपालगंज में दो तथा शिवहर में एक संक्रमित व्यक्ति की जान गई है। (वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख