here

Hanuman Chalisa

Madhya Pradesh Coronavirus Update : मध्यप्रदेश में कोरोना के रिकार्ड 2187 नए मामले

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020 (01:48 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच रिकार्ड 2187 नए मामले सामने आने के बाद एक्टिव (उपचाररत) मरीजों की संख्या बढ़कर अब 18433 तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा आज रात यहां जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान रिकार्ड 2187 मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81379 तक पहुंच गई, तो वहीं प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ, जो बढ़कर 18433 तक पहुंच गया है। 

हालांकि इस बीच 1435 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब तक इस बीमारी को 61285 मरीज कोरोना को मात देकर अपने अपने घर पहुंच गए। वहीं प्रदेश भर में अब तक 1661 मरीज इस महामारी से अपनी जान गवां चुके हैं।
 
प्रदेश के इंदौर में नए मरीज की संख्या में लगातार हो रहे इजाफा के बीच वहां 312 नए मामले सामने आए, जिसके बाद वहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 15764 तक पहुंच गई, जिसमें से 10949 मरीजों के स्वस्थ हो जाने के बाद वर्तमान में 4377 एक्टिव मरीज हैं, जिनका उपचार चल रहा है। वहीं, इस बीमारी से अब तक 438 मरीज जान गवां चुके हैं।

इसी प्रकार राजधानी भोपाल में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। यहां 205 नए संक्रमित सामने आए, जिसके बाद अब तक यहां कुल संक्रमितों की संख्या 12446 तक पहुंच गई है। उधर ग्वालियर और जबलपुर में भी नए मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। ग्वालियर में जहां 184 नए मामले मिले, तो वहीं जबलपुर में 167 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। खरगोन में 90, उज्जैन में 49, शिवपुरी में 59, सागर में 81, रतलाम में 51, नरसिंहपुर में 137, सीधी में 41 सहित प्रदेश के सभी 52 जिलों में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं।

Show comments

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की छुट्‍टी

Keeway Hypevolt-R : 180Km की रेंज और हाईटेक फीचर्स से लैस सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने और क्या हैं फीचर्स

घर के बाहर मौत बनकर पहुंचा शेर! चरवाहे को जमीन पर दबोचा, लोगों ने पत्थर बरसाकर बचाई जान, VIDEO वायरल

पहलगाम हमला : NIA की चार्जशीट में हाफिज सईद का नाम, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

सभी देखें

Ram temple donation theft row : राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की बड़ी रिपोर्ट, नकदी छिपाने के कई मामले उजागर, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर

Bankipur by-election : प्रशांत किशोर की पहली चुनावी परीक्षा, बांकीपुर उपचुनाव में दांव पर जनसुराज का भविष्य, क्या है पार्टी की रणनीति

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

होमगार्ड जवानों को 5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा, CM योगी ने निभाया वादा

अहमदाबाद में रथयात्रा से पहले सुरक्षा सख्त : वेजलपुर, सैटेलाइट और सरखेज सहित कई इलाकों में पुलिस की सघन चेकिंग, वांटेड आरोपी जेल भेजे गए

अगला लेख