biodatamaker
✕

अब Corona की जांच सिर्फ 2.5 घंटे में, भोपाल की कंपनी की कोविड-19 जांच किट को ICMR की मंजूरी

Updated: शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (09:21 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक अच्छी खबर भी आई है। भोपाल स्थित कपंनी किलपेस्ट इंडिया लिमिटेड ने कोरोना वायरस की टेस्टिंग किट बनाई है। कंपनी की इस कोविड -19 टेस्टिंग किट को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने मान्यता भी दे दी है। 
 
कोविड -19 का टेस्टिंग किट बनाने वाली किलपेस्ट देश की दूसरी कंपनी है। इसके पहले पुणे की माईलैप कंपनी ने कोरोना की टेस्टिंग किट बनाई थी जिसको ICMR ने अपनी मंजूरी दी थी। किलपेस्ट ने जो टेस्टिंग किट बनाई है उससे ढाई घंटे में कोविड -19 की जांच की जा सकेगी। 
 
देश में तेजी से बढ़ते हुए कोरोना की मामलों के बीच किलपेस्ट ने जो टेस्टिंग किट बनाई है उससे कोरोना जांच काफी कम खर्च में हो जाएगी। अब तक कोरोना की जांच में जो खर्च चार हजार रुपए से अधिक आता  है वह इस किट से करने पर एक हजार से भी कम पड़ेगा। कंपनी के डायरेक्टर धीरेंद्र दुबे के मुताबिक इस नई किट से परीक्षण करने से सरकार पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा और अब नए उपकरण खरीदने की जरुरत भी नहीं पड़ेगी। 
 
मध्यप्रदेश में वर्तमान में कोरोना टेस्टिंग किट्स का स्टॉक 4050 का है। गुरुवार को कोरोना समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने इस बात की जानाकारी दी।। उन्होंने कहा कि वर्तमान टेस्ट क्षमता 480 है जो आगामी 10 अप्रैल तक 1000 हो जाएगी। इसके साथ ही सरकार के पास पीपीई किट्स की संख्या 6000 हो गई है। इसके साथ मध्यप्रदेश में बनी किट्स को डीआरडीओ ने एप्रूव कर दिया है। पीपीई किट को पहनने से कोरोना संकट में कार्य कर रहे अमले में आत्मविश्वास आता है।
 
 
 
 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख