dharma sangrah

‘मि‍स इंग्‍लैंड’ जो कोरोना मरीजों के इलाज के ल‍िए फ‍िर से बन गई ‘डॉक्‍टर’

Updated: शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020 (12:56 IST)
photo: social media
कुछ लोग ऐसे हैं जो कोरोना को लेकर लगातार लापरवाही बरत रहे हैं, वहीं कुछ डॉक्‍टर अपनी जान पर खेलकर लोगों की सेवा कर रहे हैं।

भाषा मुखर्जी एक ऐसा ही नाम है। पूरी दुन‍िया में कोरोना के कहर को देखते हुए साल 2019 की मिस इंग्लैंड भाषा मुखर्जी ने फ़िलहाल अपना क्राउन उतार द‍िया। वो अपने पुराने डॉक्टरी के पेशे में लौट गई हैं।

अपना ताज त्‍याग कर कोरोना संक्रमि‍त मरीजों के इलाज के फैसले के बाद भाषा खबरों में छाई हुई हैं। मीडि‍या में द‍िए इंटरव्‍यू में भाषा ने बताया क‍ि वो बीते सप्ताह ब्रिटेन लौट गई हैं। मिस इंग्लैंड चुने जाने के बाद से वो दुनिया की अलग-अलग जगहों पर आयोजनों में हिस्सा ले रही थीं।

मिस इंग्लैंड चुनी जाने से पहले भाषा बॉस्टन के पिलग्रिम हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर थीं। वो सांस से जुड़ी बीमारि‍यों की की विशेषज्ञ हैं।

इंटरव्यू में भाषा ने कहा कि देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उन्होंने अस्पताल लौटने का फ़ैसला किया क्योंकि देश को उनकी ज़रूरत है।

कौन है भाषा मुखर्जी?
भारतीय मूल की भाषा मुखर्जी ब्रिटिश नागरिक हैं और उनका बचपन कोलकाता में बीता है। जब वो 9 साल की थीं तब उनका परिवार ब्रिटेन चला गया। वह अगस्त 2019 में मिस इंग्लैंड चुनी गई थीं। उन्‍होंने डॉक्‍टर की स्‍टडी कर एक अस्‍पताल में इसकी प्रैक्‍टि‍स भी की है।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

उज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार,दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी

खून से सनी बोरी और चार्जर के तार... गर्लफ्रेंड की हत्या कर बाइक से लाश ठिकाने लगा रहा था कातिल, ऐसे खुला राज

CM योगी प्रदेशवासियों से अपील, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बनाएं व्यवहार का हिस्सा

गुजरात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 7 PI का ट्रांसफर, 6 अधिकारी ATS में तैनात

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

अगला लेख