sawan somwar

बेनो पेयर को मिली 'Hamburg Open' में खेलने की अनुमति, Corona से थे संक्रमित

Updated: गुरुवार, 24 सितम्बर 2020 (15:23 IST)
हैम्बर्ग। फ्रांस के टेनिस खिलाड़ी बेनो पेयर (Beno Pair) का कहना है कि कोरोनावायरस (Coronavirus) की जांच में 2 बार पॉजिटिव पाए जाने के बावजूद उन्हें हैम्बर्ग ओपन (Hamburg Open) में खेलने की अनुमति दी गई। पेयर बुधवार शुरुआती दौर के मैच में रिटायर हो गए जब वह कैस्पर रड से पिछड़ रहे थे और एटीपी टूर ने कहा कि चक्कर आने की वजह से उन्होंने हटने का फैसला किया।

पेयर ने कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद अमेरिकी ओपन से हटने का फैसला किया था और एक हफ्ते से ज्यादा का समय पृथकवास में बिताया। वह पिछले हफ्ते इटालियन ओपन में खेले थे और पहले दौर में हार गए थे। जर्मनी की न्यूज एजेंसी ‘डीपीए’ के अनुसार पेयर ने कहा कि उन्हें हैम्बर्ग में दो बार कोरोना पॉजिटिव पाया गया जिसके बाद उनका परीक्षण नेगेटिव आया।

पेयर ने कहा कि वह निश्चित नहीं हैं कि वह रविवार से शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन में खेलेंगे या नहीं और अगर उन्हें इसमें भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाती है तो वह अपना सत्र जल्दी समाप्त कर देंगे। एटीपी और स्थानीय आयोजकों ने पेयर को खेलने देने के फैसले का बचाव किया। एटीपी ने कहा कि पेयर को एटीपी प्रोटोकॉल और स्थानीय स्वास्थ्य नियमों के अनुसार ही टूर्नामेंट में भाग लेने की मंजूरी दी गई।
हैम्बर्ग ओपन ने बयान में कहा, टूर्नामेंट के डॉक्टर वोल्कर कारेरो के अनुसार पॉजिटिव नतीजा आने के तीन हफ्तों बाद भी वायरस शरीर के अंदर पाया जा सकता है, यह असामान्य नहीं है। इसके मुताबिक, पेयर को बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं और वह संक्रमित नहीं कर सकते हैं। हैम्बर्ग में स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को फैसला किया कि पेयर को खेलने की अनुमति दी जाए।(भाषा)

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

सत्ता की भूख में सनातन राष्ट्र के टुकड़े किए, हिंदू बाहुल्य सिंध भी पाकिस्तान को दे दिया, विभाजन विभीषिका दिवस पर योगी की हुंकार

दलित सम्मान से आदिवासी अधिकार तक: कांग्रेस ने साधा सामाजिक न्याय का नया सियासी नैरेटिव?

बालाघाट जिले में बैगा-बहुल गांवों में 6 बच्चों की मौत से हड़कंप, 100 से ज्‍यादा बीमार, मौत की वजह अज्ञात

जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती; बेचैनी के बाद हुई एंजियोग्राफी, अस्पताल ने बताया हाल

बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन हुआ मजबूत, दिल्ली-NCR समेत इन 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य का हाल

अगला लेख