सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Moscow tennis tournament canceled due to coronavirus
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 18 सितम्बर 2020 (10:24 IST)

Coronavirus के बढ़ते मामलों के कारण मॉस्को टेनिस टूर्नामेंट रद्द

Coronavirus
लंदन। मॉस्को में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के कारण क्रेमलिन कप टेनिस टूर्नामेंट रद्द कर दिया गया है।पुरुष वर्ग में यह टूर्नामेंट 19 अक्टूबर और महिला वर्ग में उसके 1 सप्ताह बाद शुरू होना था। एटीपी और डब्ल्यूटीए ने संयुक्त बयान में इसे रद्द करने का ऐलान किया।
बयान में कहा गया कि मॉस्को में कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण इस टूर्नामेंट का आयोजन अब संभव नहीं है। मॉस्को शहर प्रशासन ने भी इस पर स्वीकृति जताई है। एटीपी का सेंट पीटर्सबर्ग ओपन हालांकि 12 अक्टूबर से होगा। (भाषा)
ये भी पढ़ें
IPL2020 : इंग्लैंड के कोच को सता रहा है इस बात का डर, खिलाड़ियों को दी सलाह