sundarkand
✕

बेंगलुरु-मदुरै विमान में सवार यात्री Corona पॉजिटिव, जांच से हुई पुष्टि

Updated: गुरुवार, 28 मई 2020 (14:43 IST)
नई दिल्‍ली। इंडिगो के बेंगलुरु-मदुरै विमान में सवार एक यात्री के कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मदुरै पहुंचने के बाद उसकी कोविड-19 की अनिवार्य जांच की गई, जिसमें उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उसमें कोरोना वायरस का कोई भी लक्षण नहीं दिखा था। संक्रमित व्यक्ति को मदुरै के पृथक-वास केन्द्र में ठहराया गया है।

कोरोना वायरस से निपटने के लिए देशभर में लगाए गए लॉकडाउन के कारण करीब 2 महीने से बंद घरेलू विमान सेवाओं को सोमवार को बहाल किया गया। तब से विभिन्न एयरलाइन में सवार पांच यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं।

इंडिगो ने गुरुवार को एक बयान में कहा, बिना किसी लक्षण के संक्रमित पाए गए इस व्यक्ति ने 27 मई 2020 को बेंगलुरु से मदुरै जा रहे इंडिगो के विमान 6ई7214 में यात्रा की थी। मदुरै पहुंचने के बाद वहीं पृथक-वास केन्द्र में उसकी कोविड-19 की अनिवार्य जांच की गई और रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

इंडिगो ने बताया कि इस यात्री ने अन्य विमान में सवार अन्य यात्रियों की तरह मास्क, ‘फेस शील्ड’ और दस्ताने पहनने सहित सभी एहतियाती उपाय किए थे। एयरलाइन ने कहा कि हमारे विमानों को मानक संचालन प्रक्रिया के तहत नियमित रूप से संक्रमण मुक्त किया जाता है।

उसने कहा, चालक दल के सदस्यों को भी 14 दिन तक पृथक-वास में रहने को कहा गया है और सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत हम दूसरे यात्रियों को भी इसकी जानकारी दे रहे हैं ताकि हमारे यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

वहीं स्पाइसजेट ने बुधवार को कहा था कि दिल्ली होकर अहमदाबाद से गुवाहाटी जाने वाले उसके दो यात्रियों के सोमवार को कोविड-19 से संक्रमण होने की पुष्टि हुई। इससे पहले, मंगलवार को इंडिगो ने कहा था कि 25 मई की शाम को उसकी चेन्नई से कोयंबटूर की उड़ान 6ई381 में सवार एक मुसाफिर कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।
एयर इंडिया ने बुधवार को बताया कि एलायंस एयर की राष्ट्रीय राजधानी से लुधियाना की उड़ान में सवार एक यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इसके बाद चालक दल के पांच सदस्यों समेत कुल 41 लोगों को पृथक-वास में भेज दिया गया है।(भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख