dharma sangrah
✕

वैक्सीन लगाने से डर रहे हैं तो जाने यह 10 फायदे

Updated: मंगलवार, 13 अप्रैल 2021 (14:12 IST)
सुरभि‍ भटेवरा,

कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। साल 2020 से इस वायरस ने भारत में दस्तक दी थी। धीरे- धीरे वायरस ने विकराल रूप धारण कर लिया है। और अब चार गुना तेजी से हर घर में दस्तक दे रहा है। यह वायरस बढ़ने के बाद भी कई लोग वैक्सीन नहीं लगा रहे हैं। लेकिन आप भी वैक्सीन नहीं लगवाते हैं तो इसके कई फायदे से चूक जाएंगे। आपको बताते हैं वैक्सीन लगवाने के 10 फायदे - 
  1. वैक्सीन एक द्रव्य पदार्थ होता है। जो शरीर में जाकर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानि की इम्यूनिटी को बढ़ाकर वायरस से लड़ने की क्षमता उत्पन्न करता है। डॉ. भरत रावत से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि आज सबसे अधिक केस इसलिए बढ़ रहे हैं क्योंकि लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है।
  2. वैक्सीन लगाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर आप संक्रमित नहीं हुए है तो यह आपके अंदर बीमारी से लड़ने के लिए पहले ही इम्युनिटी को बढ़ा देगा। बता दें कि वैक्सीन का असल मतलब होता है आपके अंदर बढ़ रहे वायरस को रोकने में मदद करना।
  3. डॉ भरत रावत ने बताया कि अगर आप संक्रमित होने से पहले ही लगवा लेते हैं तो आपको अस्पताल के चक्कर नहीं काटना पड़ेंगे। जी हां, आपको कोरोना वायरस हो सकता है लेकिन आप घर पर भी ठीक हो सकते हैं।
  4. वैक्सीन लगाने के बाद कम से कम 6 से 8 महीने तक आपके अंदर एंटीबॉडीज रहेगी। इससे आपकी बॉडी में वायरस बुरी तरह से संक्रमित नहीं कर सकेगा।
  5. वैक्सीन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर आपका इम्युनिटी सिस्टम कमजोर है तो यह एक बूस्टर की तरह काम करेगा। ताकि वायरस को बॉडी में फैलने से रोका जा सकें।
  6. वैक्सीन का एक डोज लेने के 4 सप्ताह बाद दूसरा डोज लिया जाता है। लेकिन अगर आप दूसरा डोज लेना भूल जाते हैं ऐसे में लापरवाही नहीं बरतते हुए दोनों डोज सही वक्त रहते लें।
  7. वैक्सीन लगाने के पहले डोज के बाद भी आप संक्रमित हो जाते हैं तो आपको अधिक घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि वैक्सीन आपके अंदर रोग प्रतिरोधक की क्षमता को बढ़ा देती है। और कोरोना से ठीक होने के 1 महीने बाद आप डॉक्टर से सलाह लेकर वैक्सीन का दूसरा डोज अवश्य लगवाएं।
  8. कई बार मन में सवाल उठता है कि वैक्सीन वहीं है तो डबल डोज क्यों? जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह एक बूस्टर डोज के रूप में कार्य करता है। इसलिए दोनों डोज लगवाना जरूरी है।
  9. इन दिनों कोरोना वैक्सीन लगाने से कई लोग डर भी रहे हैं। लेकिन जनवरी 2021 में शुरू हुए टीकाकरण से अभी तक 10.16 करोड़ लोगों को टीका लग चुका है। साथ ही कई वरिष्ठ लोग भी टीका लगवा चुके हैं ऐसे में किसी भी प्रकार से डरने की जरूरत नहीं है।
  10. वैक्सीन अगर आप लगवाते हैं तो इसका सबसे बड़ा फायदा आप अस्पताल के चक्कर लगाने से बच जाएंगे। जी हां, संक्रमण होने पर भी आप घर में ही आइसोलेट हो सकते हैं। इस बीमारी से खुद को बचा सकते हैं।

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ नहीं चल रही बातचीत, जल्द होने वाला है कुछ बड़ा

LIVE: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की पीएम मोदी से मुलाकात

सोमनाथ में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम, 60 दिनों के लिए लागू हुए ये 3 प्रतिबंध

'बेवकूफाना और अस्वीकार्य...': फ्रांस हिंसा पर ट्रंप और नेतन्याहू के बयानों पर भड़के इमैनुएल मैक्रों

उत्तराखंड बना फिल्म शूटिंग का नया डेस्टिनेशन, सीएम धामी बोले- नई नीति से बढ़ रहा पर्यटन और रोजगार

अगला लेख