suvichar

दिल्ली में कोरोना का कहर, 14 प्राइवेट अस्पतालों में केवल कोरोना का इलाज, देखें लिस्ट...

Updated: मंगलवार, 13 अप्रैल 2021 (15:32 IST)
नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, सर गंगाराम अस्पताल समेत 14 प्राइवेट अस्पतालों को पूरी तरह से कोव‍िड अस्‍पतालों में तब्‍दील कर द‍िया है। इन अस्पतालों में केवल कोरोना मरीजों का ही इलाज किया जाएगा।
 
द‍िल्‍ली में बढ़ते कोरोना केसों के चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह न‍िर्देश द‍िए हैं। उन्‍होंने अधिकारियों को कहा है क‍ि कुछ सरकारी एवं निजी अस्पतालों को पूरी तरह कोविड-19 अस्पतालों में तब्दील किया जाए ताकि तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों से निपटा जा सके।
 
दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति को ‘काफी गंभीर’ करार देते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से केंद्र से इस बात का अनुरोध करने का आदेश दिया कि महानगर के उसके अस्पतालों में कोविड-19 रोगियों के लिए बिस्तरों की संख्या में बढ़ाई जाएं।
 
सरकार ने 101 सरकारी अस्पतालों को भी कोरोना का इलाज शुरू करने और कोरोना मरीजों के लिए अधिक बेड आरक्षित करने के निर्देश दिए। इसी तरह 19 निजी अस्पतालों को 80 फीसदी और 82 को 60 प्रतिशत बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित करने के निर्देश दिए।  
 
इन 14 प्राइवेट अस्‍पतालों को कोव‍िड अस्‍पताल घोष‍ित क‍िया गया है, यहां देखें पूरी ल‍िस्‍ट
1. इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल
2. सर गंगा राम अस्पताल
3. होली फैमिली हॉस्पिटल
4. महाराजा अग्रसेन अस्पताल, पंजाबी बाग
5. मैक्स एसएस अस्पताल, शालीमार बाग
6. फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग
7. मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल
8. वेंकटेश्वर अस्पताल
9. श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट
10.जयपुर गोल्डन अस्पताल
11. माता चनन देवी अस्पताल
12. पुष्पावती सिंघानिया अनुसंधान संस्थान (PSRI)
13. मणिपाल अस्पताल, दिल्ली
14. सरोज सुपर स्पेशलिटी अस्पताल

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

जैन श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर: पर्यूषण पर्व पर भावनगर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन का ऐलान; 11 सितंबर से बुकिंग शुरू

BRICS Summit से पहले चिदंबरम का बड़ा सवाल- पिछले 2-3 सम्मेलनों से भारत को क्या मिला? थरूर ने दिया जवाब

सागर जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर, बोले सीएम डॉ. मोहन, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी से पुतिन की मुलाकात, जानें कड़े वैश्विक दबाव के बीच कितनी मजबूत है भारत-रूस की दोस्ती

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में स्थित है मां चंडिका धुरा मंदिर, कहा जाता है न्याय की देवी

अगला लेख