sundarkand
✕

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की बेटी कोविड-19 से संक्रमित, दादा को मिली थी अस्पताल से छुट्टी

Updated: बुधवार, 5 जनवरी 2022 (17:16 IST)
कोलकाता: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के अस्पताल से छुट्टी होकर निकलने के बाद उनकी बेटी सना कोविड-19 से संक्रमित हो गई।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि सना के अलावा परिवार के तीन अन्य सदस्य भी कोविड-19 से संक्रमित हुए है, जिसकी पुष्टि मंगलवार को जांच रिपोर्ट से हुई।डॉक्टर की सलाह पर सभी सदस्य घर में एकांतवास में हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष की पत्नी डोना गांगुली दूसरी बार जांच में संक्रमण से मुक्त पाई गई।

गांगुली दिसंबर के आखिरी सप्ताह में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे और पांच दिन पहले ही कई जांचों के बाद और ओमिक्रॉन से संक्रमित ना पाए जाने के बाद उनकी अस्पताल से छुट्टी हुई थी।कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है।

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को अस्पताल से मिली थी छुट्टी

पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित पाए गए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली को साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।

अस्पताल सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया था कि पांच दिनों के उपचार के बाद कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के टेस्ट में नेगेटिव आने के बाद गांगुली को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनकी हालत स्थिर थी। वह हालांकि चिकित्सकीय सलाह के अनुसार घर पर आइसोलेशन में रह रहे थे।

उल्लेखनीय है कि गांगुली को 27 दिसंबर की शाम को उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दक्षिण कोलकाता के वुडलैंड्स मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना के हल्के लक्षण होने के मद्देनजर अस्पताल में भर्ती होने के बाद गांगुली को पहले मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल थेरेपी दी गई थी।(वार्ता)

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

"ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रुकेगा..." राहुल गांधी का दिल्ली के व्यापारियों को जवाब

कोच्ची मर्सिडीज कांड में नया एंगल, अब जज पर चलेगा केस, केरल हाईकोर्ट का ऑर्डर, बेटे ने एक शख्स को कुचलकर मारा

LIVE: खरगे के आवास के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

चक्रवात 'अर्णब' का खतरा बढ़ा! 115-125 किमी की रफ्तार से टकराएगा तूफान, दिल्ली-यूपी समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

खड़गे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से गरमाई गुजरात की राजनीति : भूपेंद्र पटेल का कांग्रेस पर तीखा हमला

अगला लेख