biodatamaker

बरेली के 2 विधायक कोरोना संक्रमित, संतोष गंगवार भी कराएंगे अपनी जांच

Updated: मंगलवार, 17 नवंबर 2020 (14:31 IST)
बरेली। उत्तरप्रदेश में बरेली के 2 विधायक कोरोना संक्रमित हो गए हैं। एक विधायक निजी अस्पताल में भर्ती हैं जबकि दूसरे अपने आवास पर होम आइसोलेशन में हैं, वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार मंगलवार को दिल्ली में कोरोना टेस्ट कराएंगे।
ALSO READ: कोरोनावायरस के खिलाफ बड़ी कामयाबीः नई वैक्सीन 95 फ़ीसदी लोगों पर असरदार
बरेली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनीत कुमार शुक्ला ने मंगलवार को कहा कि बरेली शहर के विधायक अरुण कुमार सोमवार को भगवान चित्रगुप्त महाराज की जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल होने गए थे। कुछ देर होने के बाद कुछ तबीयत खराब होने का उन्हें आभास हुआ। वे तत्काल 300 बेड के कोविड-19 अस्पताल पहुंचे और उन्होंने एंटीजन जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वे तत्काल शहर के एक निजी अस्पताल में जाकर भर्ती हो गए।
 
वहीं बरेली के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल की क्षेत्र में जनसंपर्क दौरान तबीयत बिगड़ी और उन्होंने सोमवार को जांच रिपोर्ट आई जिसमें वे पुराने संक्रमित मिले। प्रोफेसर श्याम बिहारी विश्वविद्यालय स्थित आवास पर होम आइसोलाशन टाइम हैं।
 
उल्लेखनीय है कि बरेली शहर में भगवान चित्रगुप्त महाराज की जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भारत के केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार पहुंचे थे। उसी कार्यक्रम में बरेली के विधायक डॉ. अरुण कुमार भी शामिल हुए थे।
 
कार्यक्रम में ही विधायक डॉ. अरुण कुमार की तबीयत खराब होने पर तत्काल 300 बेड के कोविड-19 अस्पताल ले जाया, जहां जांच के दौरान कोरोना संक्रमित मिले। डॉ. अरुण कुमार के कोरोना संक्रमित होने की सूचना केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार को दिल्ली जाते समय रास्ते में दी गई। गंगवार ने बताया कि वे दिल्ली पहुंचकर कोरोना टेस्ट कराएंगे। उन्होंने बताया कि उनके मंत्रालय में निजी सचिव अनिता त्रिपाठी भी संक्रमित हो गई हैं। इसलिए मंत्रालय के स्टाफ को भी जांच कराने को कहा गया है। (वार्ता)

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

रेडलाइट और क्रिमिनल इलाके में मिले मुझे ज्यादा Vote, नितिन गडकरी ने नागपुर में बताया वोटों का गणित

गुजरात में सिंचाई के पानी के लिए सरकार का बड़ा फैसला: माही, सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात को मिलेगा अतिरिक्त पानी

Weather Update : बरेली में एक दिन में बरसा 381.1 मिमी पानी, 22 राज्यों के लिए IMD की चेतावनी

यात्री परिवहन विजन समिट में जुटेंगे विशेषज्ञ, बस ऑपरेटर और उद्योग जगत के प्रतिनिधि

कंप्यूटर साइंस फैकल्टी ने पद्मश्री डॉ. जनक पलटा मगिलिगन से सीखे सतत जीवनशैली के गुर

अगला लेख