biodatamaker
✕

प्‍यार करती हैं लेकिन शादी करने से क्‍यों डर रही इस देश की राजकुमारी?

Updated: मंगलवार, 17 नवंबर 2020 (14:25 IST)
दुनिया में कौन है जो शादी नहीं करना चाहता है, देर सवेर हर इंसान की शादी हो ही जाती है, लेकिन जापान की राजकुमारी को एक डर सता रहा है, और उस डर की वजह से वो बार-बार अपनी शादी टाल रही हैं।

जापान की राजकुमारी माको ने हाल ही में एक बार फिर से अपनी शादी की योजना को टाल दिया है। ऐसा पहली बार नहीं है, ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है जब वो अपनी शादी टाल चुकी हैं।

दरअसल, जापान की राजकुमारी माको एक आम आदमी से शादी करना चाहती हैं, लेकिन इससे उनकी 'राजाशाही' छिन सकती है। फिलहाल इस जद्दोजहद में जापान की राजकुमारी माको ने अपनी शादी की योजना को टाल दिया है।

साल 2017 में राजकुमारी माको (28) ने शादी की योजना बनाई थी, जब भी उन्‍हें अपनी योजना को टालना पड़ा था। जापानी राजकुमारी देश के ही एक आम नागरिक केई कोमुरो से प्‍यार करती हैं जो समुद्र तटों पर पर्यटन को बढ़ावा देने का काम करते हैं।

जापान के सम्राट रहे अकीहितो की पोती और वर्तमान सम्राट नरुहितो की भतीजी प्रिंसेज माको केई कोमुरो से प्रेम विवाह करना चाहती हैं लेकिन इसी बड़े डर की वजह से उन्‍हें दूसरी बार अपनी शादी की योजना को टाल दिया है।


दरअसल जापान के राजघराने की परंपरा है कि राजघराने का कोई सदस्य अगर बाहर के किसी व्यक्ति से विवाह रचाता है तो उसे बाकी जिंदगी एक आम इंसान की तरह बितानी पड़ती है यानी आम नागरिक से शादी के चलते उन्हें 'शाही पदवी' छोड़नी पड़ सकती है। चूंकि राजकुमारी के प्रेमी केई कोमुरो एक आम नागरिक हैं इसलिए राजकुमारी के सामने प्यार और राज में से किसी एक को चुनने का संकट खड़ा हो गया है।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख