Hanuman Chalisa

हर-हर महादेव उद्घोष के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन, 53 दिन बाद खुला दरबार

हिमा अग्रवाल
मंगलवार, 8 जून 2021 (10:30 IST)
वाराणसी। भोले भंडारी की नगरी काशी में शिवभक्तों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है, क्योंकि सुबह से ही बाबा विश्वनाथ मंदिर का कपाट आम भक्तों के लिए खुल गया।
 
मंदिर का दरबार खुलने के साथ ही शिवभक्त अपने आराध्य के दर्शन पाने को मंदिर पहुंच गए। भोले-बम-बम, हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ भक्त मंदिर प्रबंधन द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं।
 
गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर जब पीक पर थी, जिसके चलते बीती 15 अप्रैल के बाद मंदिर में भक्तों के प्रवेश को रोक लगा दिया गया था।
 
मंगलवार सुबह से ही बाबा विश्वनाथ के मंदिर पर अपनी मुराद पूरी करने की अभिलाषा लिए भक्त मंदिर पहुंच गए। मंदिर प्रबंधन समिति ने कोरोना गाइड लाइन के मुताबिक श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया। मंदिर में प्रवेश करने वाले भक्तों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए गोल घेरे के अन्दर खड़ा किया गया है, उनके हाथों का सैनिटाइज टाइज करते हुए उनके बॉडी तापमान भी मापा जा रहा है।
 
बिना मास्क लगाये मंदिर में प्रवेश नही मिलेगा, वही एक समय में 5 भक्त ही मंदिर में प्रवेश पा सकेंगे। भक्त मंदिर की दीवार या किसी भी मूर्ति या किसी वस्तु को छूने पर रोक लगाई हुई है, श्रृद्धालु दर्शन के लिए बनाए गए नियमों का पालन करते हुए बाबा को दूर से ही जल चढ़ा सकते हैं। वही भक्तों की सुरक्षा के मद्देनजर गृभ गृह प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
 
शिवलिंग पर जलाभिषेक दो गज की दूरी से किया जायेगा, उसके लिए मंदिर प्रबंधन ने विशेष व्यवस्था की है। मूर्तियों पर माला चढ़ाने की रोक के साथ चंदन टीका लगाने की भी अनुमति नहीं दी गई है।
 
कोरोना की दूसरी लहर के चलते बाबा विश्वनाथ का दरबार बंद कर दिया गया था। आज 53 दिनों बाद मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही भक्तों के चेहरे खिल उठे, वही स्थानीय माला-फूल और प्रसाद बेचने वाले दुकानदारों में भी खुशी की लहर दिखाई दे रही है।
 
मंदिर से जुड़े छोटे दुकानदारों का मानना है कि कि अब मंदिर खुलने के साथ ही उनका बंद व्यवसाय अब चलेगा और उनकी दिक्कत परेशानियों भी दूर होंगी। मंदिर में पहुंचे हुए भक्तों का कहना है कि मंदिर कपाट खुलने से बेहद खुश है। अब बाबा के दर्शन मिलते ही भक्तों ने प्रार्थना की है कि अब कोरोना का खात्मा हो।

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Corona Alert : 4 साल बाद Covid-19 से मौत, आंध्रप्रदेश में नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर-कुशीनगर के लिए खुशखबरी, CM योगी करेंगे 1,283 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

अगला लेख