ganesh chaturthi

5 दिनों के संस्थागत क्वारंटाइन पर बोले Kejriwal, कैसे संभव होगा सुविधाएं जुटाना

Updated: शनिवार, 20 जून 2020 (14:15 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल 5 दिनों के लिए अनिवार्य संस्थागत क्वारंटाइन के उपराज्यपाल अनिल बैजल के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि हजारों रोगियों के लिए इतने डॉक्टर और नर्सों की व्यवस्था करना कैसे संभव होगा। 
 
केजरीवाल ने शनिवार को SDMA की बैठक में कहा कि पहले से ही स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी है। कैसे क्वारंटाइन केंद्रों पर हजारों रोगियों के लिए डॉक्टरों और नर्सों की व्यवस्था करना संभव होगा। उन्होंने कहा कि रेलवे ने आइसोलेशन कोच उपलब्ध कराए हैं, लेकिन गर्म मौसम को देखते हुए कोई उनमें कैसे रहेगा।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल के फैसले का विरोध करते हुए कहा कि जब भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) देश भर में असिम्प्टोमैटिक और हल्के लक्षणों वाले लोगों के लिए घर में आइसोलेट होने की अनुमति दे रहा है तो दिल्ली में अलग-अलग नियम क्यों लागू किए जा रहे हैं?
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में उपराज्यपाल बैजल ने शुक्रवार को आदेश दिया था कि राजधानी में अब कोरोना के सभी मरीजों को शुरू में 5 दिन तक संस्थागत क्वारंटाइन में रहना होगा। आदेश के मुताबिक यदि इस दौरान मरीज में सुधार दिखा तो उसे बाकी दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में भेजा जा सकता है। 

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख