Hanuman Chalisa
✕

बड़ी खबर, AI की मदद से वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस की जीनोम विशिष्टता की पहचान की

Updated: बुधवार, 29 अप्रैल 2020 (12:48 IST)
टोरंटो। वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस की अलग-अलग 29 डीएनए श्रृंखलाओं के लिए जीनोम विशिष्टता की पहचान करने के वास्ते कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल किया है जो इस बीमारी का टीका और दवा बनाने वालों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। वैज्ञानिकों में भारतीय मूल का एक वैज्ञानिक गुरजीत रंधावा भी शामिल हैं। दरअसल डीएनए श्रृंखला न्यूक्लिक एसिड अनुक्रम का निर्धारण करने की प्रक्रिया है।
 
कनाडा में वेस्टर्न यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि यह नयी खोज सार्स-सीओवी-2 जैसे जानलेवा विषाणु की मिनटों में श्रेणीबद्ध करने में मदद करेगी।
 
उन्होंने बताया कि इससे किसी वैश्विक महामारी के दौरान रणनीतिक योजना बनाने और चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।
 
‘पीएलओएस वन’ पत्रिका में प्रकाशित यह अध्ययन इस वैज्ञानिक अवधारणा का भी समर्थन करता है कि कोविड-19 रोग के कारक सार्स-सीओवी-2 की उत्पत्ति चमगादड़ों से हुई है।
 
अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के एक तरीके, मशीन-लर्निंग पद्धति से कोरोना वायरस के अनुक्रमण का 100 प्रतिशत सटीक वर्गीकरण हुआ है। सबसे अहम यह है कि इसमें मिनटों में 5,000 से अधिक विषाणु जीनोम के बीच संबंध का पता लगाया गया है। (भाषा)
 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत पर पाबंदी, खुद खरीदेंगे रूस से डीजल! डोनाल्ड ट्रंप की मनमानी पर भारी पड़ेगा पीएम मोदी का यह मास्टरस्ट्रोक

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

LIVE: राहुल गांधी ने बताया, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के बाद क्या करेंगे?

मोदी सरकार के लिए चुनौती बनता ‘लीडरलेस प्रोटेस्ट’, जंतर-मंतर पर जीती पुलिस, लेकिन कब तक बंद रहेगा कनॉट प्लेस और दिल्ली?

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

अगला लेख