sundarkand
✕

योगी की अपील, अफवाहों से बचें और टीकाकरण के लिए अपनी बारी का करें इंतजार

Updated: शनिवार, 16 जनवरी 2021 (15:48 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर अस्पताल का दौरा किया और जिन स्वास्थकर्मियों को टीका लगा था, उनसे मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर योगी ने कहा कि अफवाहों से बचें और टीका लगने के लिए अपनी बारी का इंतजार करें।
ALSO READ: Corona टीकाकरण की शुरुआत करते हुए भावुक हुए PM मोदी, आंखें हुईं नम
 
योगी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज शनिवार का दिन उमंग और उत्साह का है। पूरे देश को आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण सुनने का अवसर मिला। टीकाकरण की शुरुआत के साथ ही हम कोरोना के खिलाफ जंग में विजय की तरफ बढ़ रहे हैं। योगी ने कहा कि भारत पहला ऐसा देश है जिसने दुनिया में 2 टीकों की शुरुआत की है। मोदी की इस उपलब्धि के लिए मैं उनका अभिनंदन करता हूं और देश के वैज्ञानिको को बधाई देता हूं।
ALSO READ: डॉ. हर्षवर्धन बोले, Covid टीका 'संजीवनी' की तरह, अफवाहों पर ध्यान न दें व टीका लगवाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश जब कोरोना के खिलाफ अंतिम विजय की ओर जा रहा है, ऐसे में स्वार्थी तत्व अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं और उन सबसे सतर्क रहने की आवश्यकता है। जिन स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका दिया गया है, मैने उन सभी से मुलाकात की और वे सभी स्वस्थ हैं। योगी ने इस दौरान लोगों को सलाह दी कि वे अफवाहों से सावधान रहें, जल्दबाजी न करें। टीकाकरण के लिए अपनी बारी का इंतजार करें।
 
उन्होंने कहा कि भारत में बना टीका दुनिया में सबसे सस्ता और अधिक प्रभावशाली है। टीकाकरण के बाद भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सामाजिक दूरी बनाए रखें और मास्क पहनकर चलें। राज्‍य के चिकित्‍सा, स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री जयप्रताप सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया था कि उत्तरप्रदेश में 317 स्‍थानों पर कोविड-19 टीकाकरण के पहले चरण की शुरुआत होगी और पहले दिन कुल 31,700 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीके लगाए जाएंगे। (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

जीएसआरटीसी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM भूपेंद्र पटेल ने महंगाई भत्ते में किया 2% का इजाफा

भारत में विरोध प्रदर्शनों का इतिहास: भाषा आंदोलन से 'राम मंदिर, किसान और युवा प्रदर्शनों' तक, जानें कैसे बदला देश का सियासी नक्शा

Top News 16 October : दिल्ली में CJP का तिरंगा मार्च, धारा 163 लागू, चुनाव आयोग का 17 राज्यों के लिए बड़ा आदेश

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, राजनाथ का कांग्रेस पर बड़ा हमला

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

अगला लेख