suvichar
✕

आंध्र प्रदेश में Corona के 14986 नए मामले, 84 मरीजों की मौत

Updated: सोमवार, 10 मई 2021 (20:38 IST)
अमरावती। आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 14,986 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 13 लाख को पार कर 13,02,589 हो गई। कोविड-19 के ये नए मामले 60,124 लाख नमूनों की जांच करने पर सामने आए। राज्य में  24 घंटे में 16,167 मरीज संक्रमण से ठीक भी हुए जबकि 84 मरीजों की मौत हो गई।

राज्य में पिछले पांच दिनों में कोविड-19 के एक लाख नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले पांच मई को कोरोना संक्रमितों की संख्या 12 लाख के आंकड़े को पार कर गई। अद्यतन स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में सोमवार को सुबह 9 बजे समाप्त होने वाले 24 घंटे में 16,167 मरीज संक्रमण से ठीक भी हुए जबकि 84 मरीजों की मौत हो गई।
ALSO READ: WHO को आशंका, वैक्सीन को भी चकमा दे सकता है Coronavirus का भारतीय वैरिएंट
बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 11,04,431 हो गई है।राज्य में इस महामारी के कारण अब तक 8,791 लोगों की मौत हो चुकी है। बुलेटिन के मुताबिक, इस समय कोरोनावायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,89,367 हो गई है।
ALSO READ: Coronavirus Vaccination :पहले डोज के कितने दिन बाद वैक्सीन लगवाएं, जानिए Experts से
पूर्वी गोदावरी जिला सबसे बुरी तरह प्रभावित है, जहां संक्रमण के 2,352 नए मामले सामने आए हैं। छह जिले ऐसे हैं जहां नए मामलों की संख्या 1200 से 1700 के बीच रही है, जबकि छह ऐसे जिले हैं, जहां नए मामले एक हजार से कम रहे हैं।

पश्चिमी गोदावरी और गुंटूर जिलों में कोविड-19 के कारण क्रमश: 12 और 19 लोगों की मौत हुई है, जबकि पूर्वी गोदावरी में 10, विशाखापत्तनम में नौ, एसपीएस नेल्लोर और विजयनगरम में आठ-आठ, चितौड़ और कुरनूल में छह-छह, कृष्णा और श्रीकाकुलम में चार-चार, अनंतापुरामू और कडपा में कोरोनावायरस संक्रमण से तीन-तीन मरीजों की मौत हुई है।(भाषा)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख