गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. After COVID-19, mysterious Cat Que Virus from China could spell danger in India, according to ICMR
Written By
Last Modified: मंगलवार, 29 सितम्बर 2020 (18:14 IST)

ICMR ने दी चेतावनी! COVID-19 के बाद अब एक और चीनी वायरस से पैदा हुआ खतरा

ICMR ने दी चेतावनी! COVID-19 के बाद अब एक और चीनी वायरस से पैदा हुआ खतरा - After COVID-19, mysterious Cat Que Virus from China could spell danger in India, according to ICMR
चीन (China) से निकला कोरोनावायरस (COVID-19) दुनियाभर में कोहराम मचा रहा है। इस बीच एक और चीनी वायरस की खबर आ रही है। इस वायरस का नाम CQV यानी Cat Que Virus है। ICMR ने इसके भारत में फैलने का खतरा बताते हुए चेतावनी दी है।
यह वायरस ज्यादातर सुअर और मच्छरों के जरिए फैलता है। चीन (China) में मिले 'कैट क्यू वायरस' से भारत (India) को खतरा है। भारत में कैट क्यू वायरस के मामले सामने आए हैं।
 
खबरों के अनुसार पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के वैज्ञानिकों ने देशभर में 883 लोगों का सीरम टेस्ट किया था। इनमें से 2 लोगों में CQV वायरस की एंटीबॉडी मिली है। इसका मतलय है कि ये लोग इस वायरस से संक्रमित होकर स्वस्थ हो चुके हैं।
मच्छरों से फैल सकता है : भारत के मच्छरों में इस वायरस के फैलने का खतरा पाया गया। वैज्ञानिकों ने इसके साथ ही भारत में पाए जाने वाले मच्छरों पर भी टेस्ट किया। इसमें पता चला था कि भारत के मच्छर CQV वायरस के प्रति संवेदनशील हैं। भारत के मच्छर इससे संक्रमित हो सकते हैं और फिर इसे इंसानों में भी फैला सकते हैं।
 
जानलेवा है वायरस : खबरों के अनुसार CQV एंटीबॉडी वाले दोनों ही सैंपल कर्नाटक से थे। एक सैंपल 2014 और दूसरा 2017 का है। ICMR  के अनुसार CQV यानी Cat Que Virus आर्बोवायरस में से एक है। यह आर्थोपोडा वर्ग के कीड़े-मकोड़ों जैसे मच्छर, मक्खी, कॉकरोच, बिच्छू और खटमल वगैरह से फैलता है और ये इंसानों में बच्चों में इंसेफेलाइटिस का कारण बन सकता है और उनकी जान भी ले सकता है।
ये भी पढ़ें
गुजरात में हिली धरती, राजकोट में 4.1 की तीव्रता का भूकंप