1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. gujarat rajkot earthquake magnitude

गुजरात में हिली धरती, राजकोट में 4.1 की तीव्रता का भूकंप

Gujarat
अहमदाबाद। कोरोनाकाल में देश के कई राज्य में प्राकृतिक आपदाओं का भी सामना कर रहे हैं। मंगलवार को गुजरात के राजकोट (Rajkot) में भूकंप (earthquake)  के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई। हालांकि किसी प्रकार की जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
जमीन में कंपन के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। आज ही लेह और अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। लेह में आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.2 थी, जबकि अरुणाचल प्रदेश में आए भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई।
 
खबरों के अनुसार भूकंप के बाद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राजकोट कलेक्टर से बात कर स्थिति की जानकारी ली। 
अगला लेख
ICMR ने दी चेतावनी! COVID-19 के बाद अब एक और चीनी वायरस से पैदा हुआ खतरा