dharma sangrah

लापरवाही की हद, सांची में एक माली ले रहा है कोरोना के सैंपल

Updated: मंगलवार, 13 अप्रैल 2021 (21:33 IST)
रायसेन (मध्यप्रदेश)। रायसेन जिले के सांची शासकीय सिविल अस्पताल में एक माली कोविड-19 जांच के लिए लोगों के नमूने ले रहा है। इस माली का नाम हल्केराम है और वह इस अस्पताल में दैनिक वेतन पर कार्यरत है, जिसे असलियत में अस्पताल परिसर के पेड़-पौधों की देखरेख के लिए रखा गया है। यह अस्पताल मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी के विधानसभा क्षेत्र सांची में आता है और रायसेन जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर है।

ALSO READ: Live Updates: दिल्ली में कोरोना का कहर, 24 घंटे में रिकॉर्ड 13468 नए केस, 81 मरीजों की मौत
 
सिविल अस्पताल सांची की विकासखंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. राज्यश्री तिड़के ने मंगलवार को बताया कि अस्पताल में पदस्थ लगभग आधा स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव हो चुका है। कर्मचारियों की कमी के कारण से ही इस माली से लोगों के कोरोना नमूने लेने का काम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह सांची सिविल अस्पताल में स्टॉफ की कमी के बारे में पहले ही वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों को जानकारी दे चुकी हैं।
 
मीडियाकर्मियों ने कुछ लोगों के नमूना लेते हुए इस माली को सोमवार को अपने कैमरे में कैद कर लिया। जब मीडियाकर्मियों ने इसके बारे में माली हल्केराम को पूछा तो उसने बताया कि बीएमओ द्वारा उसे जो काम सौंपा गया है, वह कर रहा है। मैं अब तक 278 लोगों के कोरोना नमूने ले चुका हूं और अभी भी ले रहा हूं।

ALSO READ: कोरोना संक्रमण से बचने के लिए 15 दिन घर से न निकलने का करें तय, अप्रत्याशित तरीके से बढ़ी संक्रमितों की संख्या: शिवराज

मंगलवार को भी यह माली लोगों के कोरोना नमूने ले रहा है, वहीं अस्पताल में भर्ती कई मरीजों ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद नहीं रहते हैं। अस्पताल में पदस्थ ड्रेसर एवं अन्य कर्मचारी भी गायब हैं। डिलीवरी के लिए आने वाली महिलाओं को पास के शहरों विदिशा या रायसेन रेफर कर दिया जाता है।


 
उन्होंने कहा कि उन्होंने इस संबंध में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी एवं कलेक्टर उमाशंकर भार्गव से भी शिकायतें की है, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं आया। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी से प्रतिक्रिया लेने के लिए कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। (भाषा)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण, आप भी एंजॉय करें 14D-360 डिग्री थिएटर में फिल्म

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

अगला लेख