kalsarpa dosh calculator
✕

इंदौर में 95 साल की महिला ने 11 दिन में कोरोना को हराया

Updated: शुक्रवार, 22 मई 2020 (15:31 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में 95 साल की महिला ने इस महामारी के खिलाफ संघर्ष की नजीर पेश की है। अस्पताल में 11 दिन चले इलाज के बाद वे कोविड-19 को मात देकर घर लौट आई हैं और इसके साथ ही वे देश के उन सबसे उम्रदराज मरीजों में शामिल हो गई हैं, जो उपचार के बाद इस महामारी से उबर चुके हैं।
ALSO READ: आगे बढ़ा खुशियों का कारवां : इंदौर में 3 अस्पतालों से 79 कोरोना मरीज डिस्चार्ज
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद 95 वर्षीय महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में 10 मई को भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर उन्हें गुरुवार (21 मई 20) को छुट्टी दे दी गई।
 
उन्होंने बताया कि 95 वर्षीय महिला को घुटनों की समस्या की वजह से चलने-फिरने में काफी परेशानी होती है और उनके 70 साल के बेटे की कुछ दिन पहले ही मौत हुई है। लेकिन उम्रदराज मरीज ने इलाज और इच्छाशक्ति के चलते कोविड-19 पर आखिरकार जीत हासिल की और वे स्वस्थ होकर घर लौटीं।
ALSO READ: इंदौर में कलेक्टर ने दी डोर टू डोर नमकीन सप्लाय करने की अनुमति
महामारी पर कामयाबी की इस कहानी में 95 वर्षीय महिला के जागरूक परिवार की भी बड़ी भूमिका है। परिवार के लोगों ने अपने एक परिजन की मृत्यु के शोक में डूबे होने के बावजूद कोविड-19 की तुरंत जांच कराई और उम्रदराज महिला समेत 6 संक्रमित मरीजों को समय पर अस्पताल में भर्ती कराया।
 
कोविड-19 को हराने वाली 95 वर्षीय महिला की नजदीकी रिश्तेदार दीपा ने बताया कि वृद्धा के 70 वर्षीय बेटे की 4मई को मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि हमारे परिवार के इस 70 वर्षीय पुरुष सदस्य में बुखार और सर्दी-जुकाम सरीखे कोविड-19 जैसे लक्षण थे। लेकिन इससे पहले कि इस महामारी की जांच के लिए उनका नमूना लिया जाता, अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
 
दीपा ने बताया कि इस मौत के बाद हमें संदेह हुआ और हमने खुद आगे बढ़कर सरकारी अधिकारियों से संपर्क करते हुए 16 लोगों के अपने परिवार की कोविड-19 की जांच कराई। जांच में 95 वर्षीय महिला समेत हमारे परिवार के 6 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए जिनमें 10-10 साल के जुड़वां भाई-बहन शामिल हैं।
ALSO READ: इंदौर में 88 वर्षीय मुक्ता जैन ने कोरोना से जंग जीतकर साबित किया 'डर के आगे जीत है'
उन्होंने बताया कि पिछले 4 दिनों के दौरान 95 वर्षीय महिला समेत उनके परिवार के 5 लोग कोविड-19 के इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं, जबकि 1 मरीज का इलाज जारी है। दीपा और उनके परिवार के कुछ अन्य सदस्यों को 8 मई को शहर के एक क्वारंटाइन केंद्र भेज दिया गया था। हालांकि जांच में ये लोग कोविड-19 से संक्रमित नहीं पाए गए हैं।
 
क्वारंटाइन केंद्र में 14 दिन बिताने के बाद घर लौटीं 37 वर्षीय महिला ने भावुक लहजे में कहा कि हमें इस बात का बेहद अफसोस है कि हमने अपने परिवार के एक वरिष्ठ सदस्य (कोविड-19 जैसे लक्षणों के बाद दम तोड़ने वाले 70 वर्षीय पुरुष) को खो दिया। लेकिन ईश्वर का शुक्र है कि हमने समय पर कोविड-19 की जांच कराते हुए अपने परिवार के अन्य लोगों की जान बचा ली।
 
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक कोविड-19 का प्रकोप बरकरार रहने के कारण इंदौर जिला रेड जोन में बना हुआ है। जिले में इस महामारी के मरीजों की तादाद बढ़कर 2,850 पर पहुंच गई है। इनमें से 109 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि इलाज के बाद 1,280 लोग महामारी से उबर चुके हैं। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

टोंक में चुनाव हारते ही गांव से 'गायब' हुई रोशनी: बीजेपी प्रत्याशी पर 50 स्ट्रीट लाइटें उतरवाने का आरोप, गुस्साए ग्रामीण

Top News 24 November : Nvidia में जेन्सेन हुआंग की धमाकेदार वापसी, WhatsApp Web को लेकर साइबर अलर्ट

शेयर बाजार में Nvidia की वापसी का धमाका, जेन्सेन हुआंग फिर बने CEO, शेयर 35% उछले

PM मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को दिए रामायण पेंटिंग और गंगाजल, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की शुरुआत

Jio Happy New Year Offer : ₹399 में 28 दिन अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, ₹3,999 में पूरे साल की मौज, जानें सभी प्लान्स

अगला लेख