Hanuman Chalisa

NDRF का उपनिरीक्षक कोरोना संक्रमित, बल में संक्रमण का पहला मामला

Updated: शुक्रवार, 22 मई 2020 (15:22 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) का एक अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है और यह बल में संक्रमण का पहला मामला है।
 
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि उप-निरीक्षक रैंक का अधिकारी छुट्टी पर था और किसी अन्य बीमारी के उपचार के लिए एक चिकित्सक के पास गया था, जिसके बाद उसकी कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी जांच की गई।
 
NDRF के अधिकारी को ग्रेटर नोएडा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के रेफरल अस्पताल के एक क्वारनटाइन वार्ड में भर्ती कराया गया।
 
उन्होंने बताया कि अधिकारी यहां बल के मुख्यालय में तैनात है और उसे सशस्त्र सीमा बल में (एसएसबी) से नियुक्त किया गया था।
 
NDRF आपदा से निपटने के लिए केंद्र सरकार का 12 बटालियन का मजबूत बल है और इसकी 40 से अधिक टीमें इस समय चक्रवात ‘अम्फान’ के कारण ओडिशा और पश्चिम बंगाल में राहत एवं बचाव कार्यों में लगी हैं।
 
सीएपीएफ (सीआरपीएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ, सीआईएसएफ और एसएसबी) के 400 से अधिक संक्रमित जवानों का अभी उपचार चल रहा है और सात जवानों की मौत भी हो चुकी है। NSG का एक जवान भी इस माह की शुरुआत में संक्रमित पाया गया था। 5 CAPF, NSG और NDRF केंद्रीय गृह मंत्रालय की कमान में काम करते हैं। (भाषा)
 

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख