kalsarpa dosh calculator
✕

COVID-19 : देश में 10 लाख की आबादी पर कोरोना जांच का औसत आंकड़ा 90 हजार के पार

Updated: रविवार, 15 नवंबर 2020 (09:59 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस की अधिक से अधिक जांच कर वायरस प्रभावितों का जल्द पता लगाकर इसे नियंत्रित करने की मुहिम में 14 नवंबर को देश में प्रति 10 लाख की आबादी पर औसत जांच का आंकड़ा 90 हजार को पार कर गया।
 
देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 का पहला मामला इस वर्ष 30 जनवरी को आया था और इसके बाद सरकार ने लगातार जांच का दायरा बढ़ाकर संक्रमितों का पता लगाने और वायरस की रोकथाम पर जोर दिया।
ALSO READ: बिहार में नई सरकार के गठन की हलचल तेज, NDA की बैठक आज, राजनाथ सिंह भी होंगे शामिल
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि 14 नवंबर तक कुल जांच का आंकड़ा 12 करोड़ 46 लाख 66 हजार 819 पर पहुंच गया है। इसमें 14 नवंबर को 8 लाख पांच हजार 589 जांच की गई। देश में प्रति 10 लाख की आबादी पर औसतन जांच भी 90 हजार 254 पर पहुंच गई है।
ALSO READ: अस्पताल में आग से लगने से कोरोना के 10 मरीजों की मौत
कोरोनावायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिए देश में दिन-प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सिंतबर को एक रोज में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की जांच का रिकॉर्ड है। (वार्ता) 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख