manglik dosh calculator
✕

बिहार में नई सरकार के गठन की हलचल तेज, NDA की बैठक आज, राजनाथ सिंह भी होंगे शामिल

Updated: रविवार, 15 नवंबर 2020 (09:35 IST)
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में NDA गठबंधन की जीत के बाद नई सरकार के गठन का हलचल तेज हो गई। आज एनडीए विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इसमें जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार को औपचारिक रूप से विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी इस बैठक में शामिल होंगे। एनडीए राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेगा। 
राज्यपाल को सौंपा जाएगा समर्थन पत्र : एनडीए की बैठक से पहले चारों घटक दल यानी जेडीयू, भाजपा, हम (HAM) और वीआईपी (VIP) के विधायक दलों की अपनी-अपनी बैठकें होंगी। इस बैठक में एनडीए के संभावित नेता के नाम पर चर्चा करेंगे साथ ही उनके नेतृत्व में सरकार गठन के लिए राज्यपाल को सौंपे जाने वाला पत्र तैयार करेंगे।

संयुक्त बैठक के बाद चारों दलों द्वारा राज्यपाल को समर्थन-पत्र सौंपा जाएगा। वैधानिक प्रक्रिया के अनुसार राज्यपाल एनडीए के नेता को सरकार बनाने का निमंत्रण देंगे। फिर उनकी इच्छा के मुताबिक तिथि और समय निर्धारित कर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। खबरों के अनुसार 16 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो सकता है।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

LIVE: अखिलेश बोले, ‘परिसीमन’ राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा

हीरानगरी की नई पहचान: एयरपोर्ट को भी टक्कर देगा सूरत का तीन मंजिला बुलेट ट्रेन स्टेशन, जानें खासियतें

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

जिस 'शीशमहल' पर मचा था सियासी घमासान, आज से उसे अंदर से देख सकेगी दिल्ली की जनता!

उत्तर भारत में बढ़ी कंपकंपी: 40 से अधिक जिलों में पारा 10°C से नीचे, दिल्ली-यूपी समेत 13 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

अगला लेख