dharma sangrah
✕

ब्लैक फंगस से महाराष्ट्र में 90 लोगों की मौत, राजेश टोपे की अपील- कोरोना के इलाज में स्टेरॉयड के प्रयोग से बचें लोग

Updated: गुरुवार, 20 मई 2021 (01:21 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में म्यूकरमाइकोसिस से अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के जन स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। ब्लैक फंगस के नाम से कुख्यात म्यूकरमाइकोसिस के मामले पिछले साल कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण की शुरूआत के बाद से आने शुरू हुए हैं।

हालांकि मंत्री ने इसका समय नहीं बताया। उन्होंने कोविड-19 मरीजों के इलाज के दौरान स्टेरॉयड के अंधाधुंध इस्तेमाल के प्रति भी चेताया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में अब तक म्यूकरमाइकोसिस से 90 लोगों की मौत हो चुकी है। यह गंभीर है, इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।

मंत्री ने कहा, कोविड-19 मरीज के इलाज में स्टेरॉयड के अंधाधुंध इस्तेमाल से बचना चाहिए। टोपे ने कहा कि गंभीर मधुमेह और प्रतिरक्षा प्रणाली के दमन जैसे कारकों से भी लोग इस संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं।(भाषा)

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

ईरान में भीषण सड़क हादसा, कर्मचारियों को ले जा रही बस पलटी, 12 की मौत, 16 घायल

कश्मीर के गुलमर्ग में कड़ाके की ठंड, तापमान माइनस 2.5 डिग्री तक लुढ़का

Weather Update : कई राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं कोहरे का अलर्ट

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

मेरठ में ओवैसी की हुंकार: 2027 में भाजपा को हराकर चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाने की अपील

अगला लेख