dharma sangrah

नितिन गडकरी के बयान पर कांग्रेस ने साधा PM मोदी पर निशाना, किया यह दावा...

Updated: गुरुवार, 20 मई 2021 (01:08 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि कोरोनावायरस (Coronavirus) रोधी टीके का उत्पादन बढ़ाने के लिए गडकरी ने वही बात की है जो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कुछ सप्ताह पहले की थी।
ALSO READ: केंद्र सरकार की चेतावनी, 98 प्रतिशत आबादी अभी भी आ सकती है Coronavirus की चपेट में
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा था कि टीके का उत्पादन बढ़ाने के लिए और कंपनियों को लाइसेंस दीजिए। गडकरी जी ने वही बात की है जो हमारे तीनों नेताओं ने करीब एक महीने पहले कह दी है। हम गडकरी जी को साधुवाद कहते हैं।
ALSO READ: Coronavirus Vaccination :पहले डोज के कितने दिन बाद वैक्सीन लगवाएं, जानिए Experts से
उन्होंने दावा किया, दुर्भाग्य यह है कि भाजपा में मोदी जी और अमित शाह जी के अलावा किसी की बात सुनी नहीं जाती। गडकरी जी की बात भला वो क्यों सुनेंगे? प्रधानमंत्री अच्छी सलाह मानने को तैयार नहीं हैं।

गौरतलब है कि गडकरी ने मंगलवार को एक समारोह में कहा था कि महामारी के दौरान देश में उत्पादन बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक दवा कंपनियों को कोविड-19 की वैक्सीन बनाने की अनुमति दी जानी चाहिए।

हालांकि गडकरी ने बुधवार को इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि मोदी सरकार इसके उत्पादन में तेजी लाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।(भाषा) 

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

GPS से होगी गन्ना ढुलाई की लाइव ट्रैकिंग, 24 घंटे में चीनी मिल पहुंचेगा गन्ना, योगी सरकार का बड़ा डिजिटल बदलाव

UP में बच्चों को मिलेगा पोषण का कवच! आंगनबाड़ी केंद्रों पर 32.88 लाख नौनिहालों को रोज मिल रहा गर्म और पौष्टिक भोजन

Gold Price: PM मोदी की अपील के बाद सोना-चांदी हुआ सस्ता, इतने गिरे दाम, निवेशकों के लिए क्या मायने

मानसूनी बारिश के अनियमित होने से पेट्रोल-डीजल की बिक्री में उछाल, अगस्त में 9.1% बढ़ी मांग

अगला लेख