Hanuman Chalisa
✕

Rajasthan Coronavirus Update : राजस्थान में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 61 हजार के पार

Updated: सोमवार, 17 अगस्त 2020 (02:34 IST)
जयपुर। राजस्थान (Rajasthan news) में वैश्विक महामारी कोरोना (Coronavirus) थमने का नाम नहीं ले रही हैं और रविवार को 1317 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 61 हजार को पार कर गई, वहीं इसके 14 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा भी बढ़कर 876 पर पहुंच गया। प्रदेश में कोरोना के इन नए मामलों से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 61 हजार 296 पर पहुंच गई। 
 
जयपुर में मिले सबसे ज्यादा मरीज : नए मामलों में सर्वाधिक राजधानी जयपुर में 164, जोधपुर मे 135, अलवर में 110, कोटा में 79, अजमेर में 74, बीकानेर में 73, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर में 66-66, सीकर और बाड़मेर में 61-61, भीलवाड़ा में 51, चित्तौड़गढ़ में 50, पाली में 45, बारां में 35, नागौर में 33, झालावाड़ में 32, टोक में 34, झुंझुनूं में 26, सवाई माधोपुर में 25, बूंदी में 18, प्रतापगढ़ में 17, करौली में 12, सिरोहा और गंगानगर में 10-10, राजसमंद और डूंगरपुर में सात-सात, हनुमानगढ़ में पांच, जैसलमेर में 4, बांसवाड़ा में 3, चूरू और जालौर में 2-2 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए।
 
बीकानेर और जयपुर में 3-3 मौतें : प्रदेश में रविवार को 14 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई, जिनमें बीकानेर और जयपुर में 3-3, उदयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा और सीकर में 2-2 की मौत हुई है। इसके साथ ही मृतको की संख्या बढकर 876 पहुंच गई हैं।
 
जयपुर में अब तक 232 मरीजों की जान गई : जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 232 हो गई है जबकि जोधपुर में 87, भरतपुर में 65, अजमेर में 59, बीकानेर में 57, कोटा में 53, नागौर-पाली में 37-37, अलवर में 23 और धौलपुर में 19 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 39 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
 
18 लाख 35 हजार 625 की जांच रिपोर्ट निगेटिव : राज्य में कोरेाना संक्रमण की जांच के लिए अब तक 18 लाख 98 हजार 595 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें 18 लाख 35 हजार 625 की रिपोर्ट नकारात्मक पाई गई जबकि 2304 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। हालांकि प्रदेश में अब तक 45 हजार 526 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 44 हजार 48 को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। राज्य में अब 13 हजार 816 एक्टिव मामले हैं।

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

योगी सरकार के विकास मॉडल से आजमगढ़ को नई पहचान, ‘यूपी डायलॉग’ में शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता पर गहन मंथन

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

अगला लेख