suvichar
✕

इंदौर में कोरोना का कहर, रिकॉर्ड 245 नए मरीज मिले, कुल पॉजिटिव 10 हजार के पार

Updated: सोमवार, 17 अगस्त 2020 (01:43 IST)
इंदौर। शहर में रविवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर तब देखने को मिला जब रिकॉर्ड 245 नए मरीज सामने आए। एक दिन में आने वाले मरीजों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इंदौर (Indore news) में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 10 हजार के पार चला गया है। शनिवार को 214 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। रविवार को 2 नई मौतों के बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 344 पर पहुंच गई।

उक्त जानकारी रविवार को रात जारी मेडिकल बुलेटिन में दी गई। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया के अनुसार शहर में कुल कोरोना पॉजिटिव सैंपलों की संख्या 10049 हो गई है। रविवार को 3359 कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट में 3089 लोग निगेटिव और 245 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
 
डॉ. पूर्णिमा के अनुसार  2047 सैंपल स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुए हैं। अभी तक 1 लाख 79 हजार 008 कोरोना सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। रविवार को विभिन्न अस्पतालों से 60 मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 6618 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में 3087 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।
लॉकडाउन को लेकर पुलिस हुई लापरवाह : शहर में तेजी से कोरोना के नए मरीज मिल रहे हैं तो दूसरी तरफ चौराहों पर खड़ी होने वाली पुलिस भी सिर्फ चालान पर अपना ध्यान केंद्रित किए हुए है। रविवार को तो नजारा ही कुछ दूसरा था। इंदौर में हर रविवार पूरी तरह लॉकडाउन है लेकिन सड़कों पर वाहन ऐसे निकले जैसे अनलॉक आम दिनों की तरह है। कहीं कोई पुलिस की टीम नहीं थी, जो बेवजह घूम रहे लोगों को टोंके।
 
एमआईजी थाने के टीआई समेत 3 लोग कोरोना संक्रमित : एमआईजी पुलिस थाने के टीआई समेत 3 पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। संक्रमितों में एक महिला एसआई और एक प्रधान आरक्षक हैं। टीआई को अस्पताल में भर्ती किया गया है। टीआई को कुछ दिनों से हल्का बुखार, सिर दर्द और बदन दर्द की समस्या हो रही थी। इसके बाद शनिवार को उनकी कोरोना जांच हुई, जिसमें वे संक्रमित पाए गए।
 
संक्रमण के शिकार 3 थाना प्रभारी हो चुके हैं : इससे पहले भी शहर के खजराना थाना क्षेत्र प्रभारी संतोष सिंह यादव, तत्कालीन तुकोगंज थाना क्षेत्र प्रभारी निर्मल श्रीवास सहित तीन थाना प्रभारी संक्रमित पाए गए थे, जो उपचार के बाद स्वस्थ होकर पुन: अपनी सेवाएं शुरू कर चुके हैं, जबकि जूनी इंदौर थाने में पदस्थ रहे देवेंद्र चंद्रवंशी की कोरोना से मौत हो चुकी है।

6 हजार से ज्यादा मरीज के स्वस्थ होने से कलेक्टर खुश : मध्यप्रदेश के कोरोना हॉटस्पॉट इंदौर जिले के कलेक्टर मनीष सिंह 6 हजार से ज्यादा मरीजों के स्वस्थ होने से खुश हैं। उन्होंने कहा कि यह राहत भरी खबर है। उन्होंने कहा कि इस बात से स्पष्ट हैं कि प्रोटोकाल का पालन कर समय पर उपचार लेने से कोरोना को हराया जा सकता हैं।
 
गणेश प्रतिमा की स्थापना की अनुमति नहीं : कलेक्टर ने कहा कि पिछले दिनों शांति समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि इंदौर में कहीं पर भी सार्वजनिक स्थलों पर धार्मिक आयोजन फिलहाल नहीं होंगे।उन्होंने आगामी दिनों में आयोजित होने वाले गणेश उत्सव को लेकर बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर गणेश प्रतिमा की स्थापना की अनुमति नहीं दी जाएगी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

योगी सरकार के विकास मॉडल से आजमगढ़ को नई पहचान, ‘यूपी डायलॉग’ में शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता पर गहन मंथन

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

अगला लेख