Daily Horoscope
✕

85 वर्षीय महिला ने जीती Corona से जंग

Updated: गुरुवार, 14 मई 2020 (16:55 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा के जाजपुर जिले की निवासी 85 वर्षीय महिला ने यहां राजधानी भुवनेश्वर के एक अस्पताल में कोविड-19 से जंग जीत ली है। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारियों ने कहा कि मात्र 22 किलोग्राम वजन की महिला को पूरी तरह ठीक होने के बाद मंगलवार रात एसयूएम कोविड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई तथा उन्होंने 12 दिन तक चली जंग में कोविड-19 को हरा दिया। उनके ठीक होने से इस जानलेवा वायरस से लड़ रहे अन्य रोगियों की उम्मीद बंधी है, क्योंकि 60 साल के अधिक आयु के लोगों को कोरोना वायरस को लेकर संवेदनशील माना जाता है।
ALSO READ: कोरोना : डेढ़ महीने से घर जाने की कोशिश कर रहे हैं ओडिशा और आंध्र के दर्जनों श्रद्धालु
बुजुर्ग महिला 30 अप्रैल को कोविड-19 से संक्रमित पाई गई थी और उसी दिन उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। उन्हें इस बात का फायदा मिला कि उम्र संबंधी समस्याओं को छोड़कर उन्हें कोई और समस्या नहीं थी। ओडिशा में सभी 30 जिलों में विशेष रूप से कोविड-19 अस्पताल बनाए गए हैं जिनमें बिस्तरों की कुल संख्या करीब 6 हजार है। (भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

QUAD फोटो सेशन में BRICS जैसा वाकया, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने थपथपाई PM मोदी की पीठ, वीडियो वायरल

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

अगला लेख