dharma sangrah

Rajasthan Coronavirus Update : राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 1217 नए मामले

Published: बुधवार, 12 अगस्त 2020 (00:53 IST)
जयपुर। राजस्थान में सियासी घमासान भले ही थम गया हो लेकिन कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण अपने उफान पर है। रिकॉर्ड 1217 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 54887 हो गयी है। इनमें से 13677 मरीजों का उपचार चल रहा है। मंगलवार को 11 नई मौतों के बाद कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 811 हो गई है।
 
कोटा में सबसे ज्यादा 4 नई मौतें : स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े 8 बजे तक बीते चौबीस घंटे में राज्य में 11 और संक्रमितों को मौत हुई। इनमें कोटा में 4, बांरा-डूंगरपुर में दो-दो, जयपुर-राजसमंद-सवाईमाधोपुर में 1-1 और संक्रमित की मौत हो गई।
 
जयपुर में सर्वाधिक 220 मौतें : कोरोना के कारण सबसे ज्यादा 220 मौतें पिंक सिटी जयपुर में हुई हैं जबकि जोधपुर में 87, भरतपुर में 57, अजमेर में 55, कोटा में 51, बीकानेर में 48, नागौर में 35, पाली में 33, अलवर में 23 और धौलपुर में 19 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 39 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
 
कोटा में मिले 227 कोरोना संक्रमित : राज्य में अब कोटा कोरोना का नया गढ़ बनता जा रहा है। मंगलवार को सामने आए 1217 नए मरीजों में ससबे ज्यादा 227 मरीज कोटा में मिले हैं। सीकर में 177, जोधपुर में 128, जयपुर में 106, पाली में 64, अजमेर में 60, नागौर में 52, अलवर में 51, झालावाड़ में 48 बाडमेर में 47, भरतपुर में 39 मामले आए। बांरा में 37, गंगानगर में 35, राजसमंद में 31, सवाईमाधोपुर में 24, करौली-टोंक में 18-18, डूंगरपुर में 16, सिरोही में 13, बांसवाड़ा में 8, जैसलमेर में 7, चित्तौड़गढ़-दौसा में 4-4, प्रतापगढ़ में 2, हनुमानगढ़ में 1 नया मामला शामिल हैं।

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख