suvichar
✕

विश्वभर में 8.71 करोड़ लोग Corona संक्रमित, 18.83 लाख बने काल का ग्रास

Updated: गुरुवार, 7 जनवरी 2021 (16:30 IST)
वॉशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/ नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और विश्वभर में अब तक 8.71 करोड़ लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 18.83 लाख मरीज काल का ग्रास बन चुके हैं।
 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 191 देशों में कोरोनावायरस से अब तक 8 करोड़ 71 लाख 97 हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 18 लाख 83 हजार 914 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।
ALSO READ: PM मोदी ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से की बात, कोरोना वैक्सीन पर हुई चर्चा
कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.13 करोड़ हो गई है, जबकि 3.61 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है। संक्रमणों के मामलों में दूसरे सबसे बड़े देश भारत में संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ तीन लाख 95 हजार से अधिक हो गया। कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ 16 हजार 859 हो गई जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,50,336 हो गया है।
 
ब्राजील में कोरोनावायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 78.73 लाख से ज्यादा हो गई है जबकि इस महामारी से 1.98 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 32.74 लाख हो गई है जबकि 59,137 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में 27.63 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 66,699 मरीजों की मौत हो चुकी है।
ALSO READ: कोरोनावायरस के खिलाफ सुरक्षात्मक प्रतिरक्षा महीनों बाद तक रह सकती है : अध्ययन
ब्रिटेन में 28.45 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 77,470 लोगों की मौत हुई है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक 22.83 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 22,070 लोगों की मौत हुई है। इटली में अब तक 22.01 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 76,877 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 19.82 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 51,430 लोगों की मौत हुई है।
 
जर्मनी में इस वायरस की चपेट में 18.41 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं तथा 37,835 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 17.19 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 44,723 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से 16.76 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 43,976 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 14.79 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 1.29 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
ALSO READ: कोरोनावायरस के खिलाफ सुरक्षात्मक प्रतिरक्षा महीनों बाद तक रह सकती है : अध्ययन
पोलैंड में संक्रमण के 13.44 मामले सामने आए हैं तथा 30,055 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक 12.61 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 55,830 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन में 11.24 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि 20,171 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
दक्षिण अफ्रीका में 11.49 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 31,368 लोग काल के गाल में समा गए हैं। पेरू में इस वायरस से अब तक 10.22 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 37,925 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड में कोरोना से 8.53 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 12,096 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 7.88 लाख हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 23,296 तक पहुंच गया है।
 
चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 7.76 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 12,436 लोगों की मौत हुई है। बेल्जियम में 6.55 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 19,883 लोगों की मौत हो चुकी है। रोमानिया में कोरोना से 6.54 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 16,299 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
चिली में कोविड-19 से अब तक 6.25 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 16,816 लोगों ने जान गंवाई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 5.99 लाख और मृतकों का आंकड़ा 12,865 तक पहुंच गया है। कनाडा ने बांग्लादेश को कोरोना संक्रमितों के मामले में पीछे छोड़ दिया है जहां अब तक 6.31 लाख से ज्यादा लोग संक्रमति हुए हैं, जबकि 16,403 लोगों की मौत हुई है। बांग्लादेश में संक्रमितों की संख्या 5.18 लाख को पार कर गई है और 7687 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 4.95 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 10,511 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में इस महामारी से 4.78 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 9347 लोगों की मौत हो चुकी है। स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से 4.70 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 8109 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को में इस महामारी से 4.47 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 7618 लोगों की जान जा चुकी है।
 
स्वीडन में कोरोना से 4.69 लाख लोग प्रभावित हैं जबकि 8985 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल में इस महामारी से 4.66 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 3527 लोगों की जान जा चुकी है। पुर्तगाल में कोरोना में 4.46 लाख लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 7377 लोगों की मौत हो चुकी हैं। ऑस्ट्रिया में कोरोना से 3.72 लाख लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 6525 लोगों की मौत हो चुकी हैं। सऊदी अरब में कोरोना से 3.63 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 6272 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
 
कोरोनावायरस से इक्वाडोर में 14,146 , बोलीविया में 9287, मिस्र में 7975, ग्वाटेमाला में 4899 तथा चीन में 4788 लोगों की मौत हो चुकी है।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

'ज्ञानेश कुमार जाएंगे, सरकार भी जाएगी...' CJP Protest के बीच राहुल गांधी के तीखे तेवर

उत्तराखंड में 4.5 साल के भीतर 35,000 युवाओं को मिली नियुक्ति, विदेश में भी खुल रहे रोजगार के रास्ते

LIVE: CJP Protest दिल्ली में पीटीआई दफ्तर के पास पुलिस पर पत्थरबाजी

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने स्वामित्व योजना के तहत दिए रजिस्ट्री प्रमाण-पत्र, 10 हितग्राहियों को मिला मालिकाना हक

CJP Protest: दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से ही हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके, सौरभ दास - आशुतोष रांका भी डिटेन

अगला लेख