dharma sangrah

Madhya Pradesh Coronavirus Update : मप्र में 747 नए मामले, 14 की मौत, संक्रमितों की संख्या 24,842

Updated: गुरुवार, 23 जुलाई 2020 (00:06 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 747 नए मामले सामने आए। प्रदेश में इस वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 24,842 हो गई है।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 14 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 770 हो गई है।

भोपाल में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों के बाद अब प्रदेश सरकार ने जिले में 10 दिन के लॉकडाउन का फैसला किया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के मुताबिक राजधानी भोपाल में कोरोना की व्यापकता को देखते हुए 25 जुलाई से 10 दिन का लॉकडाउन रहेगा।
मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल, सागर एवं सतना में दो-दो और इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, मंदसौर, बैतूल, छतरपुर, सीहोर एवं दमोह 
में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोनावायरस से सबसे अधिक 300 मौत इंदौर में हुई हैं। भोपाल में 144, उज्जैन में 71, सागर में 28, बुरहानपुर में 23, खंडवा में 19, जबलपुर में 21, खरगोन में 16, देवास में 10, मंदसौर में 10, धार में नौ और मुरैना, राजगढ़ एवं नीमच में आठ-आठ लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 157 नए मामले भोपाल जिले में आए हैं। जबकि ग्वालियर में 43, विदिशा एवं खरगोन से 35-35 और उज्जैन से 27 नए मामले आए।
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 24,842 संक्रमितों में से अब तक 16,836 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 7,236 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि बुधवार को 579 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 2,596 निषिद्ध क्षेत्र हैं। (भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Surat में फिटनेस का जुनून, ‘Sunday on Cycle’ में दिखा जबरदस्त उत्साह; मांडविया-हर्ष संघवी ने किया शुभारंभ

दिल्ली-UP समेत 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP, राजस्थान में भी जोरदार बारिश

MP के सागर में जहरीली शराब का कहर, 5 लोगों की मौत, 12 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

'Fragile 5' से भारत की छलांग तक, GDP पर उठे सवालों का दिया PM Modi ने दिया जवाब

PM Modi Gujarat Visit: 'स्वच्छता से स्वागत' करेगा गुजरात, 8 सितंबर को PM मोदी के दौरे से पहले भूपेंद्र पटेल ने चलाया खास अभियान

अगला लेख