ramcharitmanas
✕

कोरोना टीकाकरण के 7 दिन, 24,397 सत्रों में 12.7 लाख लोगों को लगा कोरोना वैक्सीन

Updated: शुक्रवार, 22 जनवरी 2021 (22:14 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि एक अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक कोविड-19 के खिलाफ राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के 7वें दिन तक देश में 12.7 लाख स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया है।

मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को शाम छह बजे तक 6,230 सत्रों में 2,28,563 लाभार्थियों को टीका लगाया गया, जबकि अंतिम रिपोर्ट देर रात तक तैयार होगी।

रिपोर्ट के मुताबिक 24,397 सत्रों में कोविड-19 का टीका लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या 12.7 लाख (12,72,097) को पार कर गई है।

मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक टीके के प्रतिकूल प्रभाव के 1,110 से अधिक मामले देखने को मिले हैं।

टीका लगवाने वाले कुल लाभार्थियों में आंध्र प्रदेश में 1,27,726, बिहार में 63,620 , केरल में 1,82,503 , कर्नाटक में 1,82,503, मध्य प्रदेश में 38,278, तमिलनाडु में 46,825, दिल्ली में 18,844, गुजरात में 42,395 और पश्चिम बंगाल में 80,542 लोग शामिल हैं। 

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख