dharma sangrah
✕

बड़ी खबर, मुंबई के 57% झुग्गीवासियों को पता ही नहीं उन्हें कोरोना हुआ था, अपने आप हुए ठीक

Updated: गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (13:51 IST)
मुंबई। कोरोनावायरस (Coronavirus) से जंग के बीच यह वाकई अच्छी खबर है। दरअसल, सीरो-सर्विलांस सर्वेक्षण में चौंकाने वाला खुलासा है। इसके मुताबिक मुंबई के 57 फीसदी झुग्गीवासियों को इस बात का पता ही नहीं चला कि उन्हें कोरोना का संक्रमण हुआ था। इसी तरह की खबर पहले दिल्ली से भी आई थी। 
 
मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के कहा कि इस सर्वेक्षण से वायरस के प्रसार और हर्ड इम्युनिटी (Herd Immunity) के बारे में जानकारी मिलेगी। सीरो-सर्विलांस नीति आयोग, बीएमसी और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल सिसर्च ने संयुक्त रूप से किया है।
 
दरअसल, इस सर्वेक्षण से यह भी पता लगता है कि कोरोनावायरस के देशभर में जारी आंकड़ों से कहीं अधिक लोग पहले ही इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। मुंबई में तीन वार्डों के झुग्गी क्षेत्र में रहने वाली 57 फीसदी आबादी और 16 फीसदी अन्य लोगों के शरीर में एंटीबॉडी बन गई। इसके चलते यह सभी लोग कोरोना वायरस के शिकार भी हुए, लेकिन एंडीबॉडी विकसित होने के कारण इन्हें इसका पता ही नहीं चला। 
ALSO READ: Herd Immunity : आखिर क्‍या होती है ‘हर्ड इम्युनिटी’ क्‍यों है जरूरी?
बीएमसी की जानकारी के मुताबिक यह परिणाम हर्ड इम्युनिटी के बारे में और अधिक जानकारी हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। बीएमसी हर्ड इम्युनिटी को लेकर एक और सर्वे कराएगी। सीरो सर्विलांस सर्वेक्षण 3 जून को शुरू हुआ था। इस दौरान 6936 नमूने लिए गए थे। इसमें पता चला कि शहर में बिना लक्षण वाले संक्रमण से पीड़ित लोगों की संख्या काफी ज्यादा है।
 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अगला लेख