Hanuman Chalisa
✕

Data Story : 10 लाख से ज्यादा लोगों ने जीती कोरोनावायरस से जंग, पहली बार मृत्यु दर घटकर 2.21%

Updated: गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (14:30 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच 10 लाख से ज्यादा मरीजों ने कोरोनावायरस को मात देने में सफलता प्राप्त की है। कोरोना से मृत्यु की दर भी घटकर 2.21 प्रतिशत पर पहुंच गई।
 
15.83 लाख कोरोना संक्रमित : देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,83,792 लाख तक पहुंच गई। 
इनमें से 5,28,242 एक्टिव मामले है जबकि 10,20,582 स्वस्थ हो चुके है। इस महामारी की वजह से 34,968 लोग मारे जा चुके हैं। इनमें से अधिकतर लोग पहले से किसी अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित थे।
 
मृत्यु दर 1 अप्रैल के बाद से सबसे कम : भारत में कोविड-19 मृत्यु दर (सीएफआर) वैश्विक सीएफआर के मुकाबले कम है। सीएफआर 19 जून के 3.3 प्रतिशत के मुकाबले आज घटकर 2.21 प्रतिशत रह गई जो 1 अप्रैल के बाद से सबसे कम है।
 
एक दिन में ठीक हुए 32,553 मरीज : एक दिन में 32,553 मरीजों को कोरोनावायरस महामारी से छुटकारा मिला। 7 दिनों से लगातार 30 हजार से ज्यादा कोविड-19 मरीज ठीक हो रहे हैं। ठीक हो चुके मरीजों और इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में अब फिलहाल 5,63,210 का अंतर है।
 
रात का कर्फ्यू भी हटेगा : गृह मंत्रालय ने Unlock-3 के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। देशभर में 1 अगस्त से नाइट कर्फ्यू हट जाएगा। स्कूल, कॉलेज, मेट्रो रेल सेवाएं, सिनेमाघर और बार 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। साथ ही राजनीतिक और धार्मिक समागमों पर भी रोक जारी रहेगी
 
उल्लेखनीय है कि देश में अब 1316 प्रयोगशालाओं के माध्यम से कोविड-19 जांच को अंजाम दिया जा रहा है। इनमें से 906 सरकारी क्षेत्र की हैं और 410 निजी क्षेत्र से।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

अगला लेख