suvichar
✕

Covid 19: महाराष्ट्र में बढ़े कोरोना के सर्वाधिक 4902 सक्रिय मामले, केरल में घटे

Updated: शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021 (13:08 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में सर्वाधिक 4,902 सक्रिय मामले बढ़े हैं जबकि इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित केरल में इन मामलों में 989 की गिरावट आई है।
 
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के सक्रिय मामले बढ़े हैं जिनमें सर्वाधिक संख्या महाराष्ट्र में रही लेकिन सक्रिय मामलों में दूसरे स्थान पर स्थित केरल में इस दौरान इनमें सर्वाधिक गिरावट आई है। वर्तमान में महाराष्ट्र में 65,461 और केरल में 52,164 सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र के बाद पंजाब में 272, मध्यप्रदेश में 165, गुजरात में 122 और हरियाणा में 99 मामले बढ़े हैं।
ALSO READ: कोरोनावायरस का बढ़ता कहर, 4 शहरों से जानिए क्यों बुरा है महाराष्ट्र का हाल
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में गत 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 16,577 नए मामले सामने आए और 12,179 मरीज स्वस्थ हुए जिससे सक्रिय मामले 4,278 बढ़ गए। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1करोड़ 10 लाख 63 हजार 491 हो गया है, वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 1 करोड़ 7 लाख 50 हजार 680 हो गई है। सक्रिय मामले बढ़कर 1 लाख 55 हजार 986 हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 120 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 56 हजार 825 हो गया है। (वार्ता)

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

जियो IPO से पहले आकाश अंबानी ने खोला ग्रोथ प्लान, मोबिलिटी और होम ब्रॉडबैंड पर बड़ा दांव

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन को कैबिनेट की मंजूरी, सोयाबीन किसानों को मिलेगा भावांतर योजना का लाभ

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

IAS की नौकरी छोड़ दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, यूपी की मिर्जापुर सदर सीट से लड़ेंगी 2027 का चुनाव, जानिए क्या है सियासी समीकरण

अगला लेख