Hanuman Chalisa
✕

UP में तबलीगी जमात का 'कहर', 1 दिन में मिले 47 Corona संक्रमण के मामले

Updated: शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (23:19 IST)
लखनऊ। दिल्ली में हुए तबलीगी जमात कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोग अब उत्तर प्रदेश के लिए चिंता का सबब बने हुए हैं। यूपी में तबलीगी जमात का 'कहर' सामने आया है और यहां पर 1 दिन में जानलेवा कोरोना वायरस संक्रमण के 47 मामले सामने आए हैं।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर तबलीगी जमात में शामिल हुए लोगों की पहचान कर उन्हें क्वारंटाइन किया गया था लेकिन अब तबलीगी जमात कार्यक्रम शिरकत करने वालों में कुछ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उत्तर प्रदेश के अंदर कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।
 
'वेबदुनिया' से बातचीत करते हुए  अमित मोहन प्रसाद (प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) ने बताया कि शुक्रवार को कुल 14 जिलों में तबलीगी जमात के लोगों से गाजियाबाद में 1, आगरा में 5, कानपुर नगर में 6, शामली में 2, जौनपुर में 2, मेरठ में 5, हापुड़ में 1, गाजीपुर में 1, आजमगढ़ में 4, फिरोजाबाद में 4, 
हरदोई में 1, प्रतापगढ़ में 2, सहारनपुर में 12, और शाहजहांपुर में 1, इस तरह से कुल 14 जनपदों में 47 मामले मिले हैं।
 
उन्होंने कहा कि जहां-जहां भी संक्रमण के प्रकरण आ रहे हैं, वहां जिलाधिकारी के नेतृत्व में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में टेस्टिंग कम होती थी, उन सभी को निर्देशित कर दिया गया कि जहां भी सर्दी, खांसी, बुखार, निमोनिया के मामले हों तो ऐसे 4 सैम्पल प्रत्येक जिले में हर दिन लिए जाएं।
 
जिन भी व्यक्तियों में लक्षण मिलते हैं, उनको तत्काल ‘फैसिलिटी क्वारंटाइन’ में लाया जा रहा है। उनकी सैम्पलिंग और टेस्टिंग की जा रही है और पॉजिटिव रिजल्ट आने पर उन्हें शीघ्रता से आइसोलेट किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख