Daily Horoscope
✕

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने बैंकों के लिए दिया महत्वपूर्ण आदेश

Updated: शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (23:01 IST)
इंदौर। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण शहर में टोटल लॉकडाउन और कर्फ्यू के चलते इंदौर कलेक्टर ने बैंकों के लिए शुक्रवार को महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। जो बैंक अब तक बंद थे, वे कुछ शर्तों के साथ दोबारा शुरू होने जा रहे हैं। इन्दौर जिले में स्थित सभी बैंकों को प्रतिदिन कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11 बजे से सायंकाल 5 बजे समस्त प्रकार के आंतरिक कार्य किए जाने की अनुमति दी गई है।
 
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने शुक्रवार को विभिन्न बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में आमजनों को बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के संबंध में समीक्षा की गई। इसके बाद ही बैंक संचालन के लिए सशर्त अनुमति प्रदान की गई। इसमें बैंकों का उपभोक्ताओं से भौतिक लेनदेन प्रतिबंधित रहेगा, सिर्फ आंतरिक कार्य ही किए जा सकेंगे।
 
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी श्रेणी के बैंक अपने अपने ATM में कैश जमा कर सकेंगे। इंदौर नगर निगम सीमा में शहर के स्वास्थ्य एवं करोना के संक्रमण को नष्ट करने के उद्देश्य से आगामी आदेश तक बैंक ATM से किसी प्रकार का भौतिक रूप से वहां जाकर संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा। 
 
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी बीबीएस एस तोमर ने बताया है कि सभी बैंकों के प्रबंधन शाखा में संबंधित बैंक ब्रांच मैनेजर अधिकतम 50 प्रतिशत स्टाफ़ को ही लिखित आदेश जारी करके बुला सकेंगे तथा बैंकों के अंदर उनके बैठने की व्यवस्था सोशल डिस्टेंस के मापदंडों के अनुरूप रखेंगे।
 
इन्दौर जिले के ऐसे बैंक के कर्मचारी, जिन्हें प्रबंधन द्वारा बैंकों की ड्यूटी में लगाया गया है, वे शहर में अपने निवास से अपने बैंक स्थल पर जाते वक्त बैंक द्वारा जारी पहचान पत्र अपने साथ अवश्य रखेंगे और पुलिस द्वारा पूछे जाने पर उसे भी दिखाएंगे।

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख