ramcharitmanas

इंदौर में 45 नए Corona पॉजिटिव सामने आए, 3 नई मौतें, संक्रमितों का आंकड़ा 4700 के पार

Updated: बुधवार, 1 जुलाई 2020 (01:53 IST)
इंदौर। दुनिया के सबसे घातक कोरोनावायरस के सोमवार को शहर में 45 नए मरीज मिले, जिससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4700 के पार  पहुंच गया। अच्छी बात यह रही कि 1504 मरीजों के सैंपल निगेटिव आए हैं। 3 नई मौतों के बाद शहर में मरने वालों की कुल संख्या 229 हो गई। यह जानकारी रात जारी स्वास्थ्य विभाग के फाइनल मेडिकल बुलेटिन में दी गई।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया के अनुसार आज टेस्ट किए गए कुल सैंपलों की संख्या 1568 रही, जिसमें से 45 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 1504 मरीजों में कोरोना के संक्रमण दिखाई नहीं दिए। इस तरह शहर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 4 हजार 709 पर पहुंच गया है।
 
डॉ. जड़िया ने बताया कि सोमवार को हमें कुल 1172 सैंपल प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक कुल 84 हजार 704 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। सोमवार को 17 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना से स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों की कुल संख्या 3452 हो चुकी है।
 
डॉ. जड़िया के अनुसार विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 1028 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचाररत हैं। संस्थागत क्वारेंटाइन (मैरेज गार्डन और हॉस्टल) से सोमवार को 23 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर इन स्थानों से अब तक 4478 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख