सम्बंधित जानकारी
- लिवरपूल और एवर्टन के मैच को रिकॉर्ड 50 लाख लोगों ने ब्रिटिश टीवी पर देखा
- लीवरकुसेन ने शाल्के से ड्रॉ खेलकर चैंपियन लीग की उम्मीद बरकरार रखी
- जर्मन फुटबॉल ने पाबंदियों में छूट की ओर पहला कदम बढ़ाया
- फ्रांस के फुटबॉल खिलाड़ी ने मैच में भाग लेने पर माफी मांगी
- Corona के बावजूद फुटबॉल की वापसी चाहते हैं ब्राजीली राष्ट्रपति
खाली स्टेडियम के कारण बेंच पर बैठे खिलाड़ियों और अधिकारियों की आई शामत
रोम। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचने के लिए दर्शकों के बिना खेले जा रहे सिरी ए मुकाबले के दौरान बेंच पर बैठे खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों की बातों को रेफरी आसानी से सुन ले रहे हैं और लीग के वापसी के बाद 2 दौर के मुकाबलों के दौरान असभ्य व्यवहार के लिए अब तब 4 कोच को सजा दी जा चुकी है।
मैच के दौरान बेंच से हटने की सजा पाने वाले कोच में गियान पीरो गैसपरेरिनि (अटलांटा), एंटोनियो कॉन्टे (इंटर), सिमोन इंजागी (लाजियो) और गिउसेपे इचिनी (फियोरेंटिना) शामिल है। इंटर मिलान के गोलकीपर के तौर पर तीसरी पसंद टोम्मासो बेर्नी को भी रविवार को पार्मा के मैच के दौरान गलत तरीके से नाराजगी दिखाने के लिए बेंच से हटा दिया गया था।
इसके अलावा जुवेंटस के लिए एक सहायक कोच और काग्लियारी और ब्रेशिया के खेल निदेशक भी बेंच से हटने की सजा पाने वाले अधिकारियों में शामिल हैं। सिरी ए के रेफरी निदेशक निकोल रिलज्जोलि ने कहा, हम किसी के खिलाफ नहीं हैं। हमें ये याद रखने की जरूरत है कि हम वैश्विक खेल का हिस्सा हैं। इटली और दुनियाभर में नियम एक जैसे होने चाहिए। फिलहाल इस बारे में चर्चा नहीं हो रही।(भाषा)
