सम्बंधित जानकारी
- Coronavirus की बढ़ती रफ्तार, 24 घंटे में 1 लाख 89 हजार मामले
- Fact Check: क्या आयुष मंत्रालय ने पतंजलि की कोरोनिल दवा पर रोक लगाने वाले मुस्लिम डॉक्टर को हटाया, जानिए पूरा सच...
- भारत में थम नहीं रही Coronavirus की रफ्तार, 1 दिन में सामने आए 17,000 मामले
- राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 14691, 2955 मरीजों का चल रहा है इलाज
- Coronavirus का इलाज, 103 रुपए में मिलेगी टैबलेट
भारत के पहले COVID-19 टीके को DCGI ने दी परीक्षण की अनुमति
हैदराबाद। भारत के पहले स्वदेशी कोविड-19 टीके को भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से मानव पर परीक्षण की अनुमति मिल गई है।
‘कोवैक्सिन’ नामक टीके का विकास भारत बायोटेक ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) के साथ मिलकर विकसित किया है।
देश में अगले महीने से इस टीके का पहले और दूसरे चरण का परीक्षण शुरू होगा। कंपनी ने एक बयान में कहा कि टीके के विकास में आईसीएमआर और एनआईवी का सहयोग महत्वपूर्ण रहा।(भाषा)
