kalsarpa dosh calculator
✕

उत्तर प्रदेश : 20 दिनों में AMU के 16 प्रोफेसरों समेत 44 लोगों की Corona से मौत

Updated: बुधवार, 12 मई 2021 (10:53 IST)
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बीते 20 दिनों के भीतर 44 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इनमें 26 प्रोफेसर्स भी शामिल हैं। कोरोना के कारण मरने वाले इन प्रोफेसर्स में 16 वर्किंग और 10 रिटायर्ड प्रोफेसर हैं।

खबरों के मुताबिक, यूनिवर्सिटी ने संदेह जताया है कि यहां कोरोना का कोई नया वेरिएंट हो सकता है। एएमयू के कुलपति तारिक मंसूर के भाई की भी कोरोना से मौत हो चुकी है। कुलपति ने यहां से लिए गए सैंपल की जांच के लिए आईसीएमआर से आग्रह किया है।

एकत्र किए गए इन सैंपल को जांच के लिए दिल्ली में सीएसआईआर इंस्टीट्यूट ऑफ जिनॉमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायॉलजी भेजा गया है।आईसीएमआर की ओर से इस पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सोमवार देर रात आईसीएमआर के महानिदेशक ने एएमयू के कुलपति से बात की थी और उन्हें आश्वासन दिया था कि एएमयू से दिल्ली में केंद्रीय प्रयोगशाला में भेजे गए नमूनों की जांच की जा रही है।

विश्वविद्यालय परिसर में रहने वाले जिन प्रोफेसर की कोरोना के कारण मृत्यु हुई है उनमें पोस्ट हार्वेस्ट इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर मोहम्मद अली खान, राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो. काजी मोहम्मद जमशेद, मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. साजिद अली खान, संग्रहालय विभाग के अध्यक्ष मोहम्मद इरफान, महिला अध्ययन केंद्र के डॉ. अजीज फैसल, इतिहास विभाग के डॉ. जिबराइल, अंग्रेजी विभाग के डॉ. मोहम्मद यूसुफ अंसारी, उर्दू विभाग के डॉ. मोहम्मद फुरकान संभली और जूलॉजी विभाग के प्रोफेसर सैयद इरफान अहमद शामिल हैं।
ALSO READ: Coronavirus से जीतना है तो शामिल कर लीजिए इन 10 बातों को अपनी life में
इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति से फोन पर वार्ता कर विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों तथा वहां कार्यरत चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली थी।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

स्‍पीड कंट्रोल नहीं की तो 2030 तक मानवता खत्‍म कर देगा AI, बेकाबू होने पर हो सकती हैं लाखों मौतें

'भारत चाहे तो पल भर में कर सकता है सर्जिकल स्ट्राइक, पाकिस्तान भी नहीं बचा पाएगा'... बांग्लादेश के रिटायर्ड मेजर ने खोली अपने ही देश की सैन्य पोल!

परिसीमन-महिला आरक्षण से बदलेगी मध्यप्रदेश की सियासत, इंदौर-भोपाल सहित महानगरों का होगा सियासी दबदबा?

जिस भारतीय AI kid की पुतिन ने की तारीफ वो 5 लाख लोगों को सिखा चुका है AI, रूस भी हुआ भारतीय दिमाग का कायल

लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ पदयात्रा: विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा- कांग्रेस से जनतंत्र को खतरा

अगला लेख