biodatamaker

Covid 19 : इंदौर में 57 नए मामलों के साथ 4,191 संक्रमित, अब तक 185 मरीजों की मौत

Updated: गुरुवार, 18 जून 2020 (12:11 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। इंदौर में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान इस महामारी के 57 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल तादाद 4,134 से बढ़कर 4,191 हो गई है।
ALSO READ: मप्र में स्कूल-कॉलेज नहीं खुलेंगे, इंदौर, भोपाल और उज्जैन संभाग में चलेंगी बसें
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमें पिछले 24 घंटे के दौरान 2,266 नमूनों की जांच में कोविड-19 के 57 नए मरीज मिले हैं। अधिकारी ने यह भी बताया कि कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 76 वर्षीय महिला समेत 3 और मरीजों की मौत हो गई। बहरहाल स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि इन मरीजों की मौत किस तारीख को हुई?
 
मौत के 3 नए मामलों का ब्योरा दिए जाने के बाद जिले में कोविड-19 की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 185 पर पहुंच गई है। अधिकारी ने बताया कि इलाज के बाद कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त होने पर अब तक जिले के 3,131 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।
ALSO READ: इंदौर में फिरोज दाजी ने 107वां रक्तदान तीन समुदायों को समर्पित किया
सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि जिले में मरीजों के उपचार के बाद उनके इस महामारी से उबरने की दर (रिकवरी रेट) गुरुवार सुबह की स्थिति में 74.7 प्रतिशत थी जबकि संक्रमितों की मृत्यु दर 4.4 फीसद दर्ज की गई। जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर लंबे समय से राष्ट्रीय औसत के मुकाबले ज्यादा बनी हुई है।
 
इस महामारी का प्रकोप कायम रहने के कारण इंदौर जिला अब भी रेड जोन में ही है। जिले में इस प्रकोप की शुरुआत 24 मार्च से हुई, जब पहले 4 मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख