biodatamaker
✕

राजस्थान में कोरोना संक्रमण से 2 और लोगों की मौत, कुल 3355 संक्रमित

Updated: गुरुवार, 7 मई 2020 (12:25 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से गुरुवार को 2 और लोगों की मौत हो गई और राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 95 हो गई है। इस बीच संक्रमण के 38 नए मामले सामने आने से राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3,355 हो गई है।
ALSO READ: Ground Report : क्या है जयपुर जिले के ग्रामीण इलाकों का हाल
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य रोहित कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को जयपुर में 1 एवं अजमेर में 1 संक्रमित की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से 52 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है जबकि जोधपुर में 15 रोगियों की मौत हो चुकी है।
ALSO READ: क्या जयपुर में साधु के चिलम से 300 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव, जानिए पूरा सच...
हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। राज्य में गुरुवार सुबह 9 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 38 नए मामले आए जिनमें चित्तौड़गढ़ में 16, जयपुर में 9, पाली में 6, धौलपुर में 4 एवं कोटा में सामने आए 2 नए मामले शामिल हैं। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,355 हो गई है।
 
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में 2 इतालवी नागरिकों के अलावा 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख