dharma sangrah
✕

लखनऊ से मिली खुशखबरी, इंटीग्रल अस्पताल में भर्ती सभी 47 कोरोना मरीज ठीक हुए

Updated: गुरुवार, 7 मई 2020 (11:56 IST)
लखनऊ। कोविड-19 संक्रमण से मौत के बढ़ते मामलों के बीच राजधानी लखनऊ स्थित एक अस्पताल में भर्ती सभी 47 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। लखनऊ स्थित इंटीग्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च के अस्पताल में जिला प्रशासन के आदेश पर गत 17 अप्रैल को कोविड-19 के 47 मरीज भर्ती कराए गए थे और इनमें से सभी ठीक हो चुके हैं।
ALSO READ: लखनऊ से Corona ग्राउंड रिपोर्ट : पुलिस सख्त, सड़कों पर सन्नाटा
इंस्टीट्यूट के डीन प्रोफेसर जफर इदरीस ने गुरुवार को बताया कि इंटीग्रल हॉस्पिटल को कोविड-19 संक्रमित लोगों के इलाज के लिए आइसोलेशन कोविड हॉस्पिटल बनाया गया है। पिछली 17 अप्रैल को जिला प्रशासन के आदेश पर यहां 47 कोरोना मरीज भर्ती किए गए थे। उनमें से 37 पुरुष और 10 महिलाएं थीं। इनकी उम्र 5 महीने से लेकर 65 वर्ष तक थी।
ALSO READ: सावधान, लखनऊ में बेवजह घर से निकले बाहर तो दर्ज होगा मुकदमा
उन्होंने बताया कि इन मरीजों को 2 वार्डों में रखा गया। अस्पताल के सामने यह भी चुनौती थी कि कोविड-19 के मरीजों के साथ-साथ अन्य रोगियों के इलाज में कोई कमी न रह जाए।
 
डीन ने बताया कि 47 में से 45 मरीजों की पहली और दूसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। इन सभी 45 मरीजों को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, बाकी 2 मरीजों की भी जांच रिपोर्ट बुधवार को नेगेटिव आई। उनकी पिछली रिपोर्ट भी नेगेटिव पाई गई थी, लिहाजा उन्हें भी छुट्टी दे दी गई।

यह खुशी की बात है कि इनमें से किसी को भी आईसीयू में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने कहा कि इंटीग्रल अस्पताल में अब तक कोरोना के ये 47 मरीज ही भर्ती किए गए थे। (भाषा)

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात, शुरू की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना

परिसीमन विधेयक पर DMK हुआ नरम, विपक्षी दल गरम, केंद्र सरकार के दो संभावित प्रस्तावों पर टिकी नजरें, किसने क्या कहा

CEC के साथ फोटो खिंंचवा कर विवादों में घिरे दिग्गज कांग्रेस नेता अजय सिंह,अब बोले- मुझे पता नहीं था वो ज्ञानेश कुमार थे

कौन है भारत का 'AI किड' राउल जॉन अजू, मॉस्को में जिसके मुरीद हुए राष्ट्रपति पुतिन; पीएम मोदी के बारे में क्या बोले

MMDR एक्ट विवाद: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में संकल्प प्रस्ताव पारित

अगला लेख