ramcharitmanas
✕

इंदौर में कोरोना के 32 नए मामले सामने आए, 2 लोगों की मौत, कुल मृतक संख्या 74

Updated: शनिवार, 2 मई 2020 (01:56 IST)
इंदौर। दुनिया के सबसे घातक कोरोना वायरस ने शुक्रवार को इंदौर में 2 लोगों की और जान ले ली जिससे मरने वालों का आंकड़ा 74 पर पहुंच गया है। आज 32 मरीजों की संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसे मिलाकर इंदौर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1545 हो गई है। देर रात जारी फाइनल मेडिकल बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को 44 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। हालांकि अस्पतालों से मिले आंकड़ों के अनुसार डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 39 है। 
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को कुल 507 कोरोना सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें से 453 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव और 32 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीज 1545 हो चुके हैं। 
 
डॉ. जड़िया के अनुसार 2 नई मौतों के साथ मृतक संख्या 74 हो गई है। 1 मई तक इंदौर में कुल 8433 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। अब तक 229 मरीज कोरोना संक्रमण का उपचार करवा कर स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल इंदौर जिले में 1242 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचाररत हैं। शुक्रवार को प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में अहमदाबाद से आई जांच रिपोर्ट भी शामिल हैं।
 
शुक्रवार को इंडेक्स अस्पताल से पहले 20 मरीजों को डिस्चार्ज होना था लेकिन ऐन मौके पर डॉक्टरों की सलाह पर 10 मरीजों को रोक लिया गया। अरबिंदो अस्पताल से 26 और मनोरमा राजे टीबी अस्पताल (MRTB) से 3 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

अगला लेख