ganesh chaturthi

कर्नाटक में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा 30 तक पहुंचा, संक्रमितों की संख्या 700 के पार हुई

Updated: गुरुवार, 7 मई 2020 (15:19 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के दावणगेरे में 55 वर्षीय एक महिला ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया जिससे राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई जबकि 8 और लोगों के इसकी चपेट में आने से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 700 के पार चला गया।
ALSO READ: कर्नाटक में कोरोना वायरस के ‘गंभीर’ मरीजों पर प्लाज्मा का ट्रायल शुरू
प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बताया कि मृत महिला मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थी। उन्हें गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (एसएआरआई) के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वे वेंटिलेटर पर थीं। विभाग ने बताया कि गुरुवार दोपहर दावणगेरे के कोविड-19 अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।
ALSO READ: कर्नाटक में स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वाले Corona virus संक्रमित निकले
विभाग ने यह भी बताया कि पिछली शाम से गुरुवार दोपहर तक संक्रमण के 8 नए मामले सामने आए हैं। अभी तक राज्य में कोरोना वायरस से 701 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 30 लोगों की मौत हो गई और 363 स्वस्थ हो चुके हैं। 8 नए मामलों में से 3 दावणगेरे, 3 कलबुर्गी और 1-1 बेलगावी जिला और बेंगलुरु शहर से हैं।
 
4 मामले पहले संक्रमित हुए मरीजों के संपर्क में आने के हैं जबकि 3 इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) से पीड़ित थे और 1 गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण का मामला है। इन 8 नए मरीजों में 5 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। (भाषा)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ में 'पीएम आवास' पर महासंग्राम, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, सरकार की किरकिरी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

22 साल का फासला और उम्र 45 साल... कश्मीरी महिला ने 10वीं पास कर रच दिया इतिहास

राजस्थान में विदाई से पहले मानसून मेहरबान, गुजरात के 9 जिले बारिश से बेहाल

अगला लेख