Daily Horoscope
✕

राजस्थान में कोरोनावायरस संक्रमण से 3 और मौत, 235 नए मामले

Updated: बुधवार, 15 जुलाई 2020 (12:06 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोनावायरस संक्रमण से बुधवार को 3 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 527 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के 235 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 25,806 हो गई जिनमें से 6,080 रोगियों का उपचार चल रहा है।
ALSO READ: कोरोनावायरस की वैक्सीन बनाने की दिशा में बड़ा कदम, ICMR ने कहा, टीके का मानव परीक्षण शुरू
एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को उदयपुर, अजमेर व भरतपुर में 1-1 और संक्रमित की मौत हो गई। इससे राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 527 हो गई है। जयपुर में कोरोनावायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 176 हो गई है जबकि जोधपुर में 65, भरतपुर में 43, कोटा में 27, अजमेर में 26, बीकानेर में 21, नागौर में 18 व पाली में 15, और धौलपुर में 13 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 33 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
ALSO READ: शोधकर्ता का दावा, कोविड-19 का जोखिम कम करती है कोलेस्ट्रॉल की दवा, 5 दिन में गायब हुआ कोरोना
उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह 10.30 बजे तक राज्य में संक्रमण के 235 नए मामले सामने आए। इनमें अलवर में 92, जयपुर में 69, कोटा में 20, नागौर में 18, झुंझुनू में 12, राजसमंद में 11 व टोंक में 4 नए मामले शामिल हैं। राज्यभर में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख