ramcharitmanas

Coronavirus: भारत में 1 दिन में सर्वाधिक करीब 30 हजार मामले सामने आए

Updated: बुधवार, 15 जुलाई 2020 (11:53 IST)
नई दिल्ली। भारत में बुधवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 1 दिन में सर्वाधिक 29,429 नए मामले सामने आने के बाद देश में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 9,36,181 हो गई और संक्रमण से 582 और लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 24,309 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडों से यह जानकारी प्राप्त हुई।
ALSO READ: कोरोनावायरस की वैक्सीन बनाने की दिशा में बड़ा कदम, ICMR ने कहा, टीके का मानव परीक्षण शुरू
देश में संक्रमित होने के बाद अब तक 5,92,031 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3,19,840 लोगों का उपचार चल रहा है। एक अधिकारी ने कहा कि अब तक करीब 63.24 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिन 582 लोगों की बुधवार को मौत हुई, उनमें महाराष्ट्र में 213, कर्नाटक में 85, तमिलनाडु में 67, आंध्रप्रदेश में 43, दिल्ली में 35, उत्तरप्रदेश में 28, पश्चिम बंगाल में 24, बिहार और गुजरात में 14-14 और मध्यप्रदेश एवं तेलंगाना में 10-10 लोग शामिल हैं।
 
पंजाब में बुधवार को संक्रमण से 9 लोगों की मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर में 8, असम, हरियाणा और ओडिशा में 4-4, झारखंड में 3, चंडीगढ़ में 2 और अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, केरल और उत्तराखंड में 1-1 व्यक्ति की मौत बुधवार को हुई। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख